Bihar

बिहार के गया में होली पर बड़ा हादसा, सैन्य अभ्यास के दौरान फायरिंग रेंज से बाहर गिरा तोप का गोला, 3 की मौत; 3 घायल

बिहार के गया में बुधवार की सुबह एक गांव में धमाके के साथ तोप के गोला गिरा। इसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन सदस्य घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को मगध मेडिकल भर्ती कराया गया है। घटना बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बुमेर पंचायत के गूलरवेद गांव में हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि उनका गांव मिलिट्री के फायरिंग रेंज के काफी नजदीक है। बुधवार की सुबह मिलिट्री के जवान अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान एक तोप का गोला उनके गांव में गिरा। इसकी चपेट में 6 लोग आ गए। तीन के चीथड़े उड़ गए। घटनास्थल पर ही एक महिला समेत दो व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो महिला और एक पुरूष गंभीर अवस्था में घायल हैं। इन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भर्ती कराया गया है।

मृतकों में गोला मांझी का दामाद गोविंद मांझी (25) निवासी डोभी, सूरज कुमार (18) गूलरवेद एवं कंचन कुमारी (45) शामिल है। वहीं घायलों में गीता कुमारी (11), राशो देवी(30), पिंटू मांझी(25) हैं। घटना की सूचना मिलने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इस संबंध में बाराचट्टी थानाध्यक्ष राम लखन पंडित ने बताया कि बाराचट्टी के बूमर पंचायत के गूलरवेद गांव में तोप के गोला से दो लोगों की मौत की सूचना है। वहीं दो से तीन लोग घायल हैं। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया है।

पहले भी हो चुका है हादसा

ग्रामीणों के अनुसार पहले भी इस गांव के दो से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसकी वजह यह है कि गांव मिलिट्री के फायरिंग रेंज के काफी करीब है। जिसके कारण हमेशा कुछ न कुछ घटनाएं होती रहती हैं। साथ ही कई जानवरों की मौत भी गोला गिरने के कारण हो चुकी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

18 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

20 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago