भागलपुर में नवगछिया पुलिस जिला के नगर परिषद अध्यक्ष के पति ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर बीच सड़क पर जमकर गुंडागर्दी की. आपसी विवाद को लेकर गनर के साथ मिलकर नगर परिषद अध्यक्ष के पति ने वार्ड पार्षद के भाई के साथ सरेआम मारपीट की. बीच बचाव करने आए वार्ड पार्षद को भी पीटा. इस बीच फायरिंग भी की गयी. वहीं छत से इस प्रकरण का वीडियो बना रहे एक छात्र को गोली मार दी गयी. जिससे छात्र की मौत हो गयी.
नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेन्द्र कॉलोनी में ये घटना घटी. जहां दो गुटों की लड़ाई में एक छात्र की मौत हो गयी. गोली लगने के बाद छात्र को आनन-फानन में इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए भागलपुर के JLNMCH रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों ने यहां छात्र को मृत घोषित कर दिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नवगछिया नगर परिषद के चेयरमैन प्रीति कुमारी के पति डब्लू यादव, उसका भाई पप्पू यादव, गनर समेत कई अज्ञात ने मिलकर वार्ड नंबर 10 के पार्षद मनीष सिंह के भाई लाल सिंह को पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान बीच-बचाव करने के लिए पार्षद मनीष सिंह भी पहुंच गये. तभी डब्लू यादव व उनके गुर्गों ने मिलकर गोलीबारी शुरू कर दी. इसी दौरान छत से वीडियो बना रहे छात्र आशीष को एक गोली मार दी गयी.
आशीष के सीने के पास गोली लगी और वो वहीं गिर पड़ा. घटना से जुड़ा हुआ एक वीडियो वायरल हुआ है. पुलिस वीडियो की पड़ताल में जुटी हुई है. वहीं जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें मारपीट से लेकर फायरिंग और छात्र को गोली लगने की भी घटना कैद है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.
नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है. इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. वहीं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गयी है. एसपी ने कहा कि जो भी दोषी होंगे, उन्हें किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा.
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10…
समस्तीपुर : अगले 14, 15, 17, 18, 20 व 21 अप्रैल को आयोजित सहायक शिक्षा…
समस्तीपुर : बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन बुधवार को समस्तीपुर जिले…
बिहार में सिवान जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवन ढाला, लक्ष्मीपुर मोहल्ले में मंगलवार…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड स्थित बोरज गांव में रामनवमी का उत्सव इस…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभिन्न क्षेत्र में मजदूरों की कमी से गेहूं की कटाई…