Bihar

आफत : होली पर यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनें फुल, हवाई सफर हुआ दोगुना महंगा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

होली के मौके पर घर जाने वालों की भीड़ दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर जुटने लगी है। इनमें अधिकांश लोग उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से हैं। हर बार की तरह इस बार भी होली पर नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। अधिकांश ट्रेन दो से तीन महीने पहले ही फुल हो चुकी हैं। वहीं, विमान की टिकट भी ऐसे समय में दो से तीन गुना तक महंगी हो गई हैं। ऐसे में लोगों के लिए घर का सफर मुश्किल भरा रहने वाला है।

ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने 12 से अधिक विशेष रेलगाड़ी चलाने का ऐलान भी किया है। इनमें कुछ विशेष रेलगाड़ी शुरू भी हो चुकी हैं, लेकिन इन ट्रेन में भी अधिकांश की सीट भर चुकी हैं। दिल्ली से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेन में चार से सात मार्च तक कोई टिकट नहीं मिल रहा है। कुछ गाड़ियों में आठ मार्च को होली के दिन सीट खाली हैं, लेकिन इस दिन लोग ज्यादा सफर नहीं करते।

त्योहर पर घर जाने वाले लोग 7 मार्च तक निकल जाएंगे। ऐसे में लोगों के पास विमान का विकल्प भी है, लेकिन, 4 से 7 मार्च के बीच यूपी, बिहार, झारखंड आदि स्थानों के लिए विमान का टिकट लेना संभव नहीं है। ऐसे में लोगों के पास बस का ही विकल्प बचता है, लेकिन बस में लंबी दूरी का सफर करना काफी परेशानी भरा होता है। हालांकि, प्राइवेट बस संचालक स्लीपर बस भी चलाते हैं। इस दौरान वह इनका किराया दोगुना तक वसूलते हैं। ऐसे में होली पर घर जाने वालों को हर तरफ से जेब ढीली करनी ही होगी।

वहीं, रेलवे बोर्ड हर साल की तरह इस बार होली पर 350 से अधिक विशेष ट्रेनें चला रहा है। 173 और विशेष ट्रेन भीड़ को ध्यान में रखकर चलाई जाएंगी। ये ट्रेन दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, पटना, मुजफ्फरनगर, कोलकाता, राची, मुंबई, चंडीगढ़ आदि शहरों के बीच चलाई जाएंगी।

वहीं, बड़े पैमाने पर रेल संरक्षा कार्यों के चलते प्रतिदिन 407 नियमित यात्री ट्रेनें आशिंक-पूर्ण रूप से रद्द हो रही हैं। परिचालन में बाधा के चलते हर रोज दर्जनों ट्रेन 2 से 6 घंटे देरी से गंतव्य पहुंच रही हैं। इसमें लोकप्रिय मेल-एक्सप्रेस, सुपरफास्ट सहित मेल और राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल हैं। ऐसी परिस्थितियों में होली पर परिवार सहित घर जाने वाले लाखों रेल यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 मार्च में समाप्त हो जाएगा। इसलिए रेलवे ट्रैक के उन्नयन, इंटरलॉकिंग, विद्युत कार्य आदि को तय लक्ष्य में पूरा करने का काम जोरों पर चल रहा है। इसके कारण ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

4 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

5 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

5 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

5 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

11 घंटे ago