Bihar

बिहार: जयमाला के बाद दूल्हे के दोस्त ने दुल्हन का हाथ पकड़ा, बवाल के बाद टूट गई शादी

बिहार के आरा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे के दोस्त को दुल्हन का हाथ पकड़ना और उसे स्टेज पर डांस कराने की कोशिश करना भारी पड़ गया. इससे बिफर दुल्हन ने दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से मना कर दिया. दुल्हन के इस फैसले से बाराती और घराती सकते में आ गए. वहीं, इस घटना के बाद बिना बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ गया.

जिले के बिहिया नगर का यह पूरा मामला है. दरअसल, हुआ यूं कि बिहिया के डाक बंगला चौक के समीप लॉज में बक्सर जिले के इटाढ़ी से बारात आई थी. वर पक्ष और दुल्हन पक्ष के लोग विवाह समारोह में जुटे हुए थे. दोनों तरफ से शादी की रस्में पूरी करने की तैयारी चल रही थी.

तभी रात करीब 11 बजे गाजे-बाजे के साथ दूल्हा अपनी दुल्हन के यहां बारात लेकर पहुंचा. बारात लगने के बाद जयमाला की रस्म खुशी के साथ पूरी भी हुई. लेकिन जयमाला के बाद बाराती पक्ष की ओर से दूल्हे के एक दोस्त ने स्टेज पर दुल्हन का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ डांस करने की कोशिश करने लगा.

बस, इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ और फिर वर-वधू पक्ष के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी. देखते ही देखते बाराती और दुल्हन के लोग आपस में भिड़ गए.

इस पूरे मामले से दुल्हन खिन्न हो गई और उसने शादी करने से इनकार कर दिया. दुल्हन को समझाने के लिए पूरी रात और दिन समझौता वार्ता भी चली, लेकिन दुल्हन शादी की अधूरी रस्में पूरी करने का नाम ही नहीं ले रही थी. जिसके बाद बिना दुल्हन के ही पूरी बारात वापस लौट गई.

हालांकि, स्थानीय लोग दुल्हन को मनाने और वर-वधू पक्ष को फिर से बारात लाकर शादी करने के लिए मध्यस्था में अभी भी जुटे हुए हैं. वहीं, इस घटना को लेकर पूरे इलाके में काफी जोर-शोर से चर्चाएं भी हो रही हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में ‘पुलिस दीदी’ का होगा गठन, सम्राट चौधरी बोले- हर पुलिस लाइन में खुलेगा स्कूल

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन हंगामेदार रहा. सत्ता और विपक्ष आमने-सामने दिखे.…

1 घंटा ago

सिर्फ फरवरी माह में अब तक 35 रे’प की वारदात, सदन में राबड़ी देवी ने सरकार को घेरा; क्या बोले मंत्री

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। इस सत्र में विपक्ष के सदस्य नीतीश…

6 घंटे ago

‘IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी …’, विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) को लेकर बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सवाल-जवाब…

8 घंटे ago

ताजपुर में हुए प्रोपर्टी डीलर ह’त्याकांड मामले फरार चल रहे अभियुक्तों द्वारा फिर से एक और प्रोपर्टी डीलर के हत्या की रची जा रही साजिश !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल…

12 घंटे ago

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

22 घंटे ago