Bihar

बिहार: पीएम मोदी के आवास पर ड्रोन से हमले की धमकी देने वाला इंजीनियर निकला, हुआ गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं आधा दर्जन मामले

बिहार के गया में होली के दिन ड्रोन व केमिकल से गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट को हमले की धमकी देने वाला आरोपी को गया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बेलदारी टोला से की है। धमकी देने वाला सिंचाई विभाग के अनियमितता में बर्खास्त इंजीनियर विनीत कुमार हैं। जिसके पास से धमकी देने वाला ओरिजनल पत्र भी बरामद हुई है।

आरोपित विनीत कुमार पर कई कांडों में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। इसने आपसी विवाद में धमकी भरा पत्र में कई नामों को अंकित कर फंसाने के लिए ये साजिश रची थी। इस बाबत जानकारी देते हुए मंगलवार की दोपहर एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि एक मार्च को पोस्टकार्ड के माध्यम से वाराणसी एयरपोर्ट के डायरेक्टर को धमकी भरा एक पत्र मिला था।

उस पत्र में 8 मार्च यानी होली के दिन ड्रोन व केमिकल से गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, वाराणसी एयरपोर्ट सहित कई अन्य स्थानों पर हमले करने धमकी की जिक्र थी। उस पत्र में गया के तीन महिलाओं सहित 27 लोगों के नाम और पते अंकित थे। जिनमें गया के तीन महिलाओं में जो कि डॉक्टर व शिक्षक थे, उनके सत्यापन और जांच में फेंक निकले और उस जांच क्रम में धमकी देने वाला आरोपी विनीत कुमार को गिरफ्तारी की गई।

उन्होंने बताया कि वाराणसी एयरपोर्ट से गया के एयरपोर्ट डायरेक्टर को धमकी वाला पत्र इसकी सूचना दी गई थी, जिसके बाद मामल संज्ञान आते ही पुलिस ने हाई अलर्ट जारी करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी।

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि सोमवार की देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रहने वाले विनीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने सारी बात स्वीकारी। गया के सिविल लाइंस के रहने वाला आरोपी विनीत कुमार शेखपुरा जिले के सिंचाई विभाग के बर्खास्त इंजीनियर है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

3 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

9 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

10 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

10 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

10 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

12 घंटे ago