Bihar

बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने एच3एन2 वायरस संक्रमण को लेकर जारी किया अलर्ट, पटना की एक महिला में मिला है संक्रमण

देश में एच3एन2 वायरस से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच इस वायरस ने बिहार में भी दस्तक दे दी है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश की राजधानी पटना में एक महिला एच3एन2 वायरस से संक्रमित मिली है। बिहार में इस वायरस का यह पहला मामला है।

देश में तेजी से पांव पसार रहे एच3एन2 वायरस (H3N2 Virus) को देखते हुए बिहार सरकार ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। साथ ही, केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन सभी स्वास्थ्य संस्थानों को भेज दी गई है। इस वायरस का प्रभाव अधिक नहीं हो, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम उठाए हैं। इसके तहत कोरोना जांच और टीकाकरण अभियान में तेजी लाने का निर्णय लिया गया है। विभाग ने तय किया है कि अधिक से अधिक लोगों को कोरोना का टीका दिलाया जाए ताकि वायरस से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो सके। चूंकि हाल में होली का त्योहार था और उस दौरान बड़ी संख्या में बाहर से लोग बिहार आए थे, इसलिए स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच पर अधिक ध्यान देगा।

H3N2 Virus के लक्षण भी कोरोना की तरह ही

स्वास्थ्य सचिव सह राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा कि एच3एन2 वायरस के लक्षण कोरोना की तरह ही हैं। केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जाने वाले उपाय लोगों से करने के लिए कहा गया है। बुखार व खांसी होने पर उनको अलग रहने व मास्क पहनने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने तय किया है कि बिहार में कोरोना से बचाव के उपाय से जुड़ी गतिविधियों में तेजी लाई जाए। सर्दी, खांसी, बुखार व शरीर में दर्द की शिकायत पर मरीजों की कोरोना जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट आने तक वैसे मरीजों को सावधानी बरतने को कहा जाएगा। रिपोर्ट आते ही संक्रमित मरीजों से कोरोना मरीजों की तरह ही प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा।

अभी कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा काफी धीमा

कार्यपालक निदेशक ने कहा कि अभी कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा काफी धीमा है। राज्य में अब तक सात करोड़ 34 लाख 81 हजार 564 लोगों को कोरोना का पहला डोज दिया जा चुका है। छह करोड़ 79 लाख तीन हजार 823 लोगों ने दूसरा डोज लिया है। जबकि बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या भी काफी कम है। अब तक मात्र एक करोड़ 58 लाख 81 हजार 427 लोगों ने ही बूस्टर डोज लिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

1 घंटा ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

3 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

9 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

9 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

9 घंटे ago