Bihar

5 महीने से गुजरात में रहकर बिहार में अटेंडेंस बना रही थी टीचर, अकाउंट में हर महीने आ रही थी सैलरी, हेडमास्टर की मिलीभगत आई सामने

बिहार के खगड़िया जिले में एक सहायक शिक्षिका गुजरात में रहकर 5 महीने से वेतन ले रही है। घटना का पता तब चला जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) राम उदय महतो ने वार्ड नंबर 4 स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में जाकर शिक्षिका सीमा कुमारी को कुछ महीनों से अनुपस्थित पाया। वह इसी विद्यालय में प्रतिनियुक्ति पर तैनात थी।

आज तक स्कूल नहीं आई टीचर

बीईओ ने बताया कि सितंबर महीने में मूल विद्यालय मध्य विद्यालय भदास से प्राथमिक विद्यालय विद्याधर में प्रतिनियोजन करवाने के बाद सहायक शिक्षिका सीमा कुमारी आज तक स्कूल का मुंह देखने के लिए भी नहीं आई, लेकिन एचएम विकास कुमार उसे उपस्थित दिखाते रहे।

सितंबर 2022 से जारी होता रहा वेतन

उन्होंने कहा, “जब हमने विभाग से पूछताछ की, तो ऐसा प्रतीत हुआ कि विभाग मासिक वेतन भदस गांव स्थित उसके मूल मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा दिखाई गई उपस्थिति के आधार पर जारी कर रहा है।” उन्होंने कहा, “प्राथमिक विद्यालय भादस गांव स्थित उसके मूल विद्यालय में अनुपस्थिति रिपोर्ट भेज रहा था।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने उसकी अनुपस्थिति को उपस्थिति में परिवर्तित कर दिया। उसकी उपस्थिति के आधार पर विभाग सितंबर 2022 से उसका वेतन जारी कर रहा था। हमने सीमा कुमारी और विकास कुमार का वेतन रोकने की अनुशंसा के साथ रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दी है। विभाग ने ऐसा किया है।”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

2 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

2 घंटे ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

3 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

12 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

12 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

12 घंटे ago