Bihar

गंगा नदी पर दो साल में तैयार हो जाएगा नया पुल, गांधी सेतु के समानांतर हो रहा निर्माण

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

गंगा नदी पर महात्मा गांधी सेतु के समानांतर एप्रोच सहित करीब 14.5 किमी लंबाई में नया फोर लेन पुल 2025 में बनकर तैयार होने की संभावना है. इस पुल में पटना जिले की तरफ करीब डेढ़ दर्जन पाये बन चुके हैं और उन पर स्लैब की ढलाई भी हो चुकी है. इसके साथ ही निर्माण कार्य जारी है. इस पुल के निर्माण की जिम्मेदारी एसपी सिंगला कंपनी को दी गई है.

1794.37 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी सेतु के समानांतर बन रहे इस पुल की अनुमानित लागत करीब 1794.37 करोड़ रुपये है. इस पुल सहित एप्रोच रोड को बनाने को लेकर हाजीपुर और पटना के गायघाट में कुछ अतिक्रमण संबंधी बाधाओं को पिछले साल दूर किया जा चुका है.

2025 में पूरा होने की संभावना

इस समानांतर पुल का निर्माण शुरू करने की मंजूरी 25 मार्च 2021 को संबंधित ठेकेदार को दी गई थी. इसके निर्माण को करीब 42 महीने में पूरा करने की समय सीमा तय की गयी थी. ऐसे में पहले इसे 22 सितंबर 2024 को पूरा करने की संभावना थी. हालांकि कुछ तकनीकी कारणों से इसके 2025 में पूरा होने की संभावना जताई जा रही है.

यह होगा लाभ

इस पुल के निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार और भी बेहतर तरीके से जुड़ जाएगा. साथ ही यातायात व्यवस्था भी सुगम हो जाएगी. इससे मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली की जनता को सीधा लाभ मिलेगा. उनके लिए राजधानी पहुंचना तथा राजधानी से उत्तर बिहार होते हुए दूसरे राज्यों तक आना-जाना बेहद आसान हो जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

35 मिनट ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

46 मिनट ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

58 मिनट ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

9 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

12 घंटे ago