Bihar

ऑपरेशन बसेरा: बिहार में इन लोगों को जमीन देगी सरकार, सवर्ण कैटेगरी वालों की भी जगी उम्मीदें, बोले मंत्री…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के सभी भूमिहीनों को इसी साल वासरहित भूमि दे दी जायेगी. ऑपरेशन बसेरा के तहत कॉलोनी बसा कर रोशनी सहित अन्य व्यवस्था की जायेगी. इसमें भूमिहीनों को तीन और पांच डिसमिल जमीन दी जायेगी. इसके साथ ही बासगीत पर्चा वालों को दखल मिला या नहीं इसका आकलन होगा. राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने प्रो नवल किशोर यादव के तारांकित प्रश्न के जवाब में सदन में बुधवार को कहा.

गरीब सवर्णों के लिए भी जमीन की मांग

इस प्रश्न के पूरक में जदयू विधान पार्षद नीरज कुमार ने प्रस्ताव रखा कि वासरहित भूमि की उपलब्धता गरीब सवर्णों के लिए भी होनी चाहिए. मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि इस प्रस्ताव पर सरकार विचार करेगी. जिसके बाद अब सवर्ण कैटेगरी से आने वाले गरीब व भूमिहीनों को भी इसमें आस दिखने लगी है.

भूमिहीनों का सर्वे कराने की बात

बता दें कि पिछले साल ही सरकार की ओर से मंत्री आलोक मेहता ने कहा था कि सूबे के सभी भूमिहीनों का सर्वे कराया जाएगा और जिलेवार इसकी सूची तैयार की जाएगी. मंत्री ने बताया था कि प्रत्येक भूमिहीन को जिला स्तर पर कैंप लगाकर जमीन का पर्चा थमाया जाएगा. पांच डिसमिल ये जमीन उन्हें दी जाएगी. अपना कार्यभार संभालने के साथ ही मंत्री ने मीडिया के सामने ये बातें कही थी.

बेदखल जमीन पर कब्जा दिलाने का काम होगा

मंत्री ने कहा था कि वो लोग जिनके पास बासगीत पर्चा है लेकिन जमीन से बेदखल कर दिया गया है उन्हें फिर से जमीन पर कब्जा दिलाने का काम सरकार करेगी. वहीं भूदान वाले जमीन की पहचान भी की जाएगा. बता दें कि बिहार में जमीन से जुड़े मामलों को लेकर सरकार लगातार सक्रियता दिखा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

49 मिनट ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

9 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

10 घंटे ago