बिहार के मुजफ्फरपुर में शादी के 1 घंटे बाद ही दूल्हा अपनी दुल्हन को छोड़कर भाग गया। शादी के बाद लड़की के परिवार वाले विदाई की तैयारी में थे। इससे पहले ही दूल्हा गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। मामला सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां सोमवार की देर रात बंद कमरे में लड़का और लड़की एक साथ पकड़े गए थे। परिजनों के शोर मचने पर स्थानीय लोग जुट गए।
दोनों ने एक दूसरे से प्यार करने की बात की। इसपर परिवार और इलाके के लोगों ने दोनों को शादी करने के लिए कहा। लड़के को कहा गया कि शादी नहीं करोगे तो थाने में केस दर्ज कराऊंगा। इसपर युवक शादी के लिए राजी हो गया। आनन-फानन में शादी की तैयारी हुई। 3 घंटे के अंदर शादी का सारा सामान मंगवाया गया। फिर दोनों की शादी कराई।
शादी संपन्न होने के बाद लड़की पक्ष विदाई के रस्म को पूरा करने में लग गए। ताकि, लड़का और लड़की को विदा किया जा सके। लेकिन, इससे पहले ही मंगलवार की सुबह दूल्हा गाड़ी में बैठकर मौके से भाग निकला। दुल्हन विदाई के लिए तैयार बैठी थी। लेकिन, दूल्हा भाग चुका था। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिला।
मां के इलाज के दौरान मिले थे दोनों
युवक समस्तीपुर का रहने वाला है। लड़की (19) ने बताया कि 6 महीने पहले मां की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें समस्तीपुर के एक अस्पताल में गए। वहां उनका इलाज हुआ। इसी दौरान युवक से परिचय हुआ। लड़के का नाम गोलू है। वह हॉस्पिटल में कंपाउंडर का काम करता था। इलाज के दौरान दोनों में दोस्ती हुई।
इसके बाद दोनों फोन से बात करने लगे। दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। युवक रात को छिपकर घर आने लगा। 6 माह तक सिलसिला चलता रहा। सोमवार की रात भी युवक मिलने आया था। घर के लोगो ने युवक को पकड़ लिया। फिर दोनों की शादी करा दी। शादी होते ही गोलू मौके से भाग निकला।
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…