Bihar

दो दिनों से अगवा तुषार का अबतक पता नहीं, परिजनों से दूसरी बार मांगी गई फिरौती, बदमाशों ने कहा- 40 लाख दो वरना अंजाम बुरा होगा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

दो दिनों से अगवा 13 वर्षीय तुषार का अब तक पता नहीं चल पाया है। जांच में जुटी पुलिस के हाथ इस मामले में अभी भी खाली है। अपराधियों ने आज दूसरी बार तुषार के ही मोबाइल से उसके पिता को धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजा है। जिसमें अपराधियों ने कहा कि यदि चालीस लाख रुपये का इंतजाम नहीं किये तो अंजाम बुरा होगा। दूसरी बार मिली धमकी से परिजन काफी दहशत में है। परिजन घर के एकलौते चिराग की बरामदगी की गुहार पुलिस से लगा रहे हैं।

गौरतलब है कि 1 मार्च से लापता एनएमसीएच के डॉक्टर संजय कुमार का अब तक पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जतायी थी। गांधी सेतु से कार मिलने के बाद पुलिस को लगा था कि कही उन्होंने गंगा में तो छलांग नहीं लगा दी जिसके बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने गंगा नदीं में सर्च अभियान चलाया लेकिन डॉक्टर साहब का पता नहीं चल सका।

लापता डॉक्टर के बारे में जानकारी देने वालों को दो लाख रुपया बतौर इनाम दिए जाने की घोषणा बिहार पुलिस ने कर रखी है। घटना के 17 दिन बाद भी डॉक्टर संजय कुमार को पुलिस बरामद नहीं कर पायी है। अभी इनकी बरामदगी भी नहीं हुई थी कि पटना के बिहटा इलाके में एक 13 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया।

डॉक्टर मामले में तो परिजनों से किसी तरह की फिरौती नहीं मांगी गयी लेकिन इस बच्चे के अपहरण के कुछ घंटे बाद ही चालीस लाख रुपये की फिरौती मांगी जाने लगी। एक नहीं आज दूसरी बार फिरौती मांगी गयी है। फिरौती की रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है।

दरअसल पटना के बिहटा में शिक्षक के बेटे का अपहरण कोचिंग से घर लौटने के दौरान कर लिया गया। घटना 16 मार्च की देर शाम करीब 6 बजकर 30 मिनट की है। छठी कक्षा के छात्र तुषार के अपहरण के बाद अपराधियों ने पिता राज किशोर पंडित के मोबाइल पर वॉइस मैसेज भेजा और 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती मांगे जाने के बाद शिक्षक और उनका पूरा परिवार काफी सदमें में हैं।

बिहटा थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव के रहने वाले शिक्षक राज किशोर पंडित ने बेटे के अपहरण और फिरौती की मांग की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। अगवा 13 वर्षीय तुषार के पिता ने बताया कि आज शनिवार की सुबह भी अपराधियों ने उनके बेटे तुषार की मोबाइल से वॉट्सएप पर वॉइस मैसेज भेजा है। कहा गया है कि फिरौती की रकम नहीं पहुंचाएं तो तुषार को जान से मार देंगे। दूसरी बार धमकीभरे मैसेज भेजे जाने से परिजन काफी दहशत में है उनके बच्चे के साथ किसी तरह की अनहोनी ना हो जाए इसे लेकर पिता और पूरा परिवार परेशान हैं।

पीड़ित पिता ने थाने में इस बात की लिखित शिकायत की है और बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद दानापुर के प्रभारी एसपी व पालीगंज के एसपी अवधेश सरोज दीक्षित परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली जिसके बाद एसपी ने मामले जांच के लिये एसआईटी का गठन किया जिसमें तकनीकी सेल की टीम को भी शामिल किया है। जो तुषार के मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर रही है।

लेकिन अभी तक तुषार का कोई अता पता नहीं चल सका है। उधर शनिवार की सुबह तुषार के पिता के मोबाइल पर फिर के वॉइस मैसेज आया है जिसमें फिर फिरौती की मांग की गयी है। अपराधियों ने यह कहा है कि यदि फिरौती की रकम की व्यवस्था नहीं किये तो अंजाम बूरा होगा। हमारी नजर तुम सभी पर है। पुलिस से यदि शिकायत किये तो तुषार की जान ले लेंगे।

इस तरह की धमक मिलने से पिता राज किशोर पंडित काफी घबराए हुए हैं। उनका कहना है कि तुषार उनका एकलौता बेटा है जिसे किडनैप कर लिया गया है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वे क्या करें? वे अब पुलिस से तुषार की सकुशल वापसी की गुहार लगा रहे हैं। वही पुलिस तुषार की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अब देखना यह होगा की आखिर कब तक पुलिस तुषार को बरामद कर पाती है और कब अपहरणकर्ता पकड़े जाते हैं?

Avinash Roy

Recent Posts

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

3 घंटे ago

बिहार विधानसभा स्पीकर समेत 42 विधायकों को HC का नोटिस, चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप

बिहार की राजनीति में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। Patna High Court ने पक्ष…

4 घंटे ago

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

5 घंटे ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

11 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

12 घंटे ago