बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव अक्सर अलग – अलग कारणों से सुर्खियों में बने रहते हैं. तेज प्रताप ने आज एक बार फिर उस वक्त सबको हैरान कर दिया जब वो गाड़ी की जगह साइकिल से बिहार विधानसभा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि साइकिल चालान पर्यावरण के लिए अच्छा होता है. सभी को साइकिल चालान चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को भी साइकिल चलाना चाहिए और पर्यावरण को बचाना चाहिए.
दरअसल आज बिहार विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन है. जहां सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव साइकिल से पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर पर्यावरण को बचाना है तो साइकिल चलाना है. उन्होंने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को सलाह दी कि साइकिल चलाइये , लेकिन ज्यादा बर – बर मत कीजिए. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को भी साइकिल चलाना चाहिए और पर्यावरण को बचाना चाहिए.
बिहार विधानसभा में बजट सत्र के चौथे दिन गुरुवार को भी कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के सदस्यों ने हंगामा और नारेबाजी किया. भाजपा विधायकों ने कई मुद्दों को लेकर सदन में हंगामा और नारेबाजी की. विधानसभा वेल में पहुंच कर उन्होंने हंगामा किया. वेल में पहुंचे भाजपा विधायकों की मांग जब अध्यक्ष ने नहीं मानी, तो वे उग्र हो गये और रायटर टेबल उखाड़ दिया. साथ ही विपक्षी महिला सदस्यों ने कुर्सियों को टेबल पर चढ़ा दिया. जिसके बाद मार्शल वेल में पहुंचे और रायटर टेबल को ठीक किया.
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…