Bihar

बिहार पुलिस की बर्बरता, सेना के जवान को बीच सड़क पर डंडे से पीटा; वाहन जांच के दौरान हुई थी बहस

बिहार के नवादा में दिनदहाड़े बिहार पुलिस की बर्बरता की तस्वीर सामने आई है। जिले के काशीचक प्रखंड अंतर्गत शाहपुर ओपी क्षेत्र के शाहपुर चौक पर सोमवार को वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक आर्मी के जवान की बेहिसाब पिटाई कर दी। मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोग बीच-बचाव में आए, लेकिन पुलिसवाले रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। पुलिसवालों ने जवान पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

कैंटीन से सामान लेकर घर जा रहा था जवान

मामले को लेकर बताया जाता है की आर्मी का जवान शेखपुरा जिला के मियनबिघा गांव का नंदन कुमार है। वह राजगीर स्थित कैंटीन से घर के लिए कुछ सामान लेकर आ रहा था। इसी दौरान शाहपुर चौक पर वाहन जांच कर रही स्थानीय पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका। बैग और मोटरसाइकिल की डिक्की खोलने को कहा। आर्मी जवान नंदन कुमार ने जांच के लिए बैग और डिक्की खोल दी, लेकिन पुलिस ने एक-एक सामान को निकाल कर दिखाने को कहा।

लोगों के दखल के बाद भी पीटते रहे पुलिसवाले

इस पर आर्मी जवान ने पुलिस को खुद सामान निकालकर जांच करने के लिए कहा। इतने में पुलिसकर्मी लाठी-डंडे से आर्मी के जवान पर प्रहार करने लगे, जिसमें नंदन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस की बर्बरता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इन सब से बेफिक्र पुलिसवाले लाठियां बरसाते रहे। स्थानीय लोग बीच-बचाव में आए, लेकिन फायदा नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों ने किसी तरह पुलिसवालों से छुड़ाकर आर्मी जवान को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है। तत्पश्चात स्वजनों ने मौके पर पहुंच घायल जवान को नजदीकी पीएचसी शेखोपुरसराय में भर्ती कराया। यहां मौजूद चिकित्सकों ने जख्मी जवान को बेहतर ईलाज के लिए पावापुरी स्थित विम्स हास्पिटल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस की बर्बरता और अवैध वसूली से स्थानीय लोग भी परेशान हैं। आए दिन ऐसी घटना होती रहती है। इस बाबत ओपी अध्यक्ष वंदना कुमारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

4 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

6 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

16 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

16 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

19 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

22 घंटे ago