Bihar

बिहार में कम नहीं हो रही घूसखोरी, निगरानी ने छपरा में कैश लेते हेल्थ मैनेजर को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

बिहार में घूस लेने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. विजिलेंस की टीम आये दिन किसी न किसी रिश्वतखोर को दबोचती है, लेकिन रिश्वत लेने के मामले में कोई कमी दर्ज नहीं की जा रही है. जहां तक कि रिश्वतखोरों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को देखकर भी लोग सबक नहीं ले रहे है. कई लोग तो चंद पैसों की लालच में सलाखों के पीछे जा रहे हैं. ताजा मामला सारण का है, सारण में गुरुवार को एक घूसखोर पकड़ा गया है.

कैश लेते निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

जानकारी के अनुसार शिकायत मिलने के बाद निगरानी की टीम ने इस बार छपरा में छापेमारी की है. वहां से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के हेल्थ मैनेजर को घूस लेते विजिलेंस ने दबोचा है. शिव कुमार पासवान को दस हजार रुपये कैश लेते निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा है. हेल्थ मैनेजर को गिरफ्तार कर विजिलेंस की टीम अपने साथ पटना ले गयी है. पीएचसी में तैनात हेल्थ मैनेजर शिव कुमार पासवान के बारे में यह शिकायत मिली थी कि दस हजार रुपये बतौर घूस की मांग वे कर रहे हैं.

शिव कुमार पासवान से पूछताछ की जाएगी

पीड़ित की शिकायत के बाद निगरानी ब्यरो ने इसकी जांच की और मामला सही पाया. इसके बाद टीम ने छापेमारी की. बताये गये जगह पर पीड़ित जैसे ही दस हजार रुपये लेकर पहुंचा और हेल्थ मैनेजर ने वो पैसे जैसे ही लिए निगरानी ने उसे गिरफ्तार कर लिया. अब शिव कुमार पासवान से पूछताछ की जाएगी. उसको लेकर निगरानी की टीम पटना रवाना हो गयी है. पटना में उससे इस संबंध में पूछताछ की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

7 मिनट ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

16 मिनट ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

52 मिनट ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

1 घंटा ago

रोसड़ा में 4 साल की बच्ची से पिता के दोस्त ने की हैवानियत, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ…

2 घंटे ago