Bihar

बनिया लोग से मन भर गया है तो अब महतो लोग से मन भरना है: सम्राट चौधरी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर बोली राबड़ी देवी

सम्राट चौधरी को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी की प्रतिक्रिया सामने आयी है. राबड़ी देवी ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा-बीजेपी को बनिया लोग से मन भर गया है अब महतो लोग से मन भरना है. बता दें कि सम्राट चौधरी कुशवाहा जाति से आते हैं और इस जाति के लोगों में महतो प्रमुख टाइटल है।

बिहार विधान परिषद से बाहर राबडी देवी से जब मीडिया ने सम्राट चौधरी को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर सवाल पूछा तो उनका जवाब यही थी. बाद में राबड़ी देवी ने कहा कि वे सम्राट चौधरी को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर बहुत शुभकामना दे रही है. सवाल पूछा गया कि क्या उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से 2024 के चुनाव पर कोई असर पडेगा. राबड़ी देवी ने कहा कि सब जनता के उपर है।

बता दें कि बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में बड़ा दांव खेल दिया है. बीजेपी ने अध्यक्ष सम्राट चौधरी को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. उन्हें संजय जायसवाल की जगह प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. इससे पहले सम्राट चौधरी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे थे। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सम्राट चौधरी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है. कुशवाहा जाति से आने वाले सम्राट चौधरी बीजेपी के फायर ब्रांड नेता माने जाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

1 घंटा ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

8 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

17 घंटे ago