Bihar

बिहार से चार सदस्यीय जांच दल आज को जायेगा तमिलनाडु, इन अधिकारियों को मिला जांच का जिम्मा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तमिलनाडु जाकर जांच करनेवाली टीम का गठन कर दिया है. चार सदस्यीय अधिकारियों का जांच दल चार मार्च को बिहार से तमिलनाडु रवाना होगा. दल के सदस्य मुख्य रूप से तमिलनाडु के हिंसा प्रभावित इलाकों में जाकर प्रवासी बिहारियों से मुलाकात करेंगे. साथ ये अधिकारी स्थानीय प्रशासन और वहां की सरकार से भी घटना की जानकारी लेंगे.

हर प्रवासी के प्रति संवेदना रखती है सरकार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया है कि वो पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाये रखें. मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार वहां रह रहे लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और हर प्रवासी के प्रति संवेदना रखती है. अगर किसी को भी लगता है कि वहां बिहारियों के साथ कुछ हुआ है तो सरकार वहां टीम भेजकर जांच कराने को तैयार है. सरकार के अधिकारी वहां जाकर लोगों से बात करेंगे और उनकी समस्या का समाधान सुनिश्चित करेंगे.

ये अधिकारी जायेंगे तमिलनाडु

स्थानीय मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सरकार की ओर से तमिलनाडु जानेवाले दल के चार सदस्यों का चयन कर लिया गया है. श्रम विभाग के विशेष सचिव अलोक कुमार जांच दल में शामिल किये गये हैं. इनके साथ ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बाला मुरगंडी भी तमिलनाडु जायेंगे. सीआईडी के आईजी पी कन्नन भी जांच दल में शामिल किये गये हैं. चौथे सदस्य पुलिस के आला अधिकारी का है जो अभी तय नहीं हुआ है. बाला और कन्नन दोनों तमिलनाडु के मूल निवासी हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

14 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

15 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

22 घंटे ago