पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। वित्त मंत्री विजय चौधरी ने सोमवार को बिहार विधानसभा में कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल का बेस प्राइस गुजरात के लिए 57.06 रुपये रखा है, जबकि बिहार के लिए ये राशि 63.08 रुपये हो जाती है। वित्त मंत्री विधानसभा में पहली पाली के दौरान विधायक लखिन्द्र प्रसाद के सवाल का जवाब दे रहे थे।
विजय चौधरी ने कहा जिन राज्यों को अमीरों को मदद करनी होती है, वह पेट्रोल पर वैट कम रखते हैं। हम लोग को गरीबों को मदद करना है, इसलिए डीजल पर वैट कम है। पेट्रोल और डीजल पर वैट नहीं घटेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में कई विकसित राज्य से वैट अभी भी कम है। उन्होंने कहा कि बिहार में पेट्रोल पर 13 रुपया वैट लिया जाता है। गुजरात में डीजल पर 14.50 रुपये वैट लिया जाता है, जबकि बिहार में डीजल पर 12.90 रुपये वैट लिया जाता है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोलियम प्रोडक्ट पर जो एक्साइज टैक्स लेती है, उसमे से केवल एक रुपये 40 पैसा ही राज्य के खाते में आता है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल का बेस प्राइस गुजरात के लिए 57.06 रुपये रखा है, जबकि बिहार के लिए ये राशि 63.08 रुपये हो जाती है।
बता दें कि दो दिन पहले भी वित्त मंत्री विजय चौधरी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला था। केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी पर विजय चौधरी ने कहा कि ये राज्य का संवैधानिक अधिकार है। अगर केंद्र सरकार कहती है कि 1 लाख करोड़ रूपए दिए तो कोई अहसान नहीं किया ये हमारा हक है। केंद्र की ओर से मदद की बात तो दूर हिस्सेदारी मांगते हैं वो भी नहीं मिलती।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की दिशा में…
बिहार का नया सीएम कौन होगा, इस पर सस्पेंस अब तक बरकरार है. आधिकारिक तौर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के रेलवे यार्ड में सोमवार की सुबह समस्तीपुर-खगड़िया रेलवे लाइन पर…
बिहार में हर गुजरते पल के साथ नई सरकार के गठन का समय करीब आता…
बिहार के विद्यालयों में डिजिटल इंडिया के अभियान के बेसिक में ही पलीता लगा हुआ…
बिहार को 48 घंटे के अंदर नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। सीएम हाउस पर आज सुबह…