Bihar

बिहार पुलिस अकादमी : सूबे को आज मिलेंगे 1978 नए दारोगा, 731 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

बिहार पुलिस अकादमी में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इस दीक्षांत समारोह और पासिंग आउट परेड के बाद बिहार को करीब दो हजार नए दारोगा मिल गए. 1978 दारोगा में 731 महिला सब इंस्पेक्टर भी इस बैच में शामिल हैं. इतनी बड़ी संख्या में पहली बार सूबे को दारोगा मिले हैं. दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी बने हैं.

दीक्षांत समारोह का आयोजन

दीक्षांत समारोह को लेकर शुक्रवार को पूर्वाभ्यास कराया गया था. वहीं शनिवार सुबह इसका आयोजन शुरू कर दिया गया. पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण लेकर निकलने जा रहे नए दारोगा के परिजन भी पहुंचे. अकादमी के उप निदेशक सह प्राचार्य डीआईजी मो. अबदुल्ला ने बताया कि शनिवार बिहार पुलिस के लिए ऐतिहासिक दिन है. इतनी बड़ी संख्या में पहली बार सूबे को दारोगा मिलेंगे.

पिछले साल मार्च में प्रशिक्षण शुरू हुआ था

समारोह में अकादमी के निदेशक एडीजी भृगु श्रीनिवासन सहित अनेकों वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. बताया कि 2019 बैच के प्रशिक्षु दारोगा का पिछले साल मार्च में प्रशिक्षण शुरू किया गया था. अकादमी में प्रशिक्षु दारोगाओं को पीटीपी, बीपीटी, बीओएसी, मोटर ड्राइविंग, स्वीमिंग, घुड़सवारी आदि का प्रशिक्षण दिया गया है. एक साल तक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शनिवार को दीक्षांत परेड बाद प्रदेश की सेवा में वे तैनात किये जायेंगे.

अप्रैल से शुरू होगा 2020 बैच के 2000 प्रशिक्षु दारोगा का प्रशिक्षण

डीआईजी ने बताया कि 2020 बैच के 2000 प्रशिक्षु दारोगा का प्रशिक्षण अप्रैल से शुरू किया जायेगा. 65 वीं बैच के 58 प्रशिक्षु डीएसपी की ट्रेनिंग दी जा रही है. उनमें 22 महिला डीएसपी हैं. इसी प्रकार 66 वीं बैच के 33 प्रशिक्षु डीएसपी की ट्रेनिंग हो रही है.

सात आईपीएस की ट्रेनिंग होली के बाद शुरू होगी

प्राचार्य अबदुल्ला ने बताया कि बिहार कैडर के सात आईपीएस की ट्रेनिंग होली के बाद शुरू किया जायेगा. 40 दिनों की ट्रेनिंग उन्हें प्रदान की जायेगी. 2019 बैच के 205 सार्जेंट को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पुलिस सप्ताह के अवसर पर पीटीसी के 215 प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा रक्तदान किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

15 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

15 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

15 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

23 घंटे ago