Bihar

स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला : राज्य के अंदर बदला OPD का समय, मरीजों को मिलेगी पहले से अधिक सुविधा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में जब से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी तेजस्वी यादव ने संभाला है तब से वो आए दिन आला अधिकारियों की बैठक बुलाकर पुरे विभाग को अलर्ट मोड पर काम करने का निर्देश देते रहते हैं. इतना ही नहीं कभी- कभी खुद विभागीय मंत्री देर रात औचक निरीक्षण पर निकल जाते हैं। इसके अलावा वो इसमें सुधार को लेकर कई तरह की नई स्कीम भी लागू करते रह्ते हैं। इस बीच अब तेजस्वी यादव और उनके विभाग के तरफ से ओपीडी (OPD) को लेकर एक निर्देश जारी किया है।

दरअसल, राज्य के सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पतालों और सदर अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वाली ओपीडी की सुविधा का समय में बदलाव किया गया है। अब बिहार के लोगों को ओपीडी की सुविधा दोपहर बाद भी मिलेगा। राज्य के अंदर अब ओपीडी दो पालियों में अब चलेगी। इसके लिए दो शिफ्ट में रेजिस्टशन भी किया जाएगा।

पहले शिफ्ट के लिए सुबह आठ बजे से दोपहर 1:30 तक निबंधन किया जाएगा। इसके बाद शाम में 3:30 से पांच बचे तक निबंधन किया जा सकता है। वहीं, पहली शिफ्ट में ओपीडी सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। दूसरे शिफ्ट में इसके बाद शाम चार बजे से छह बजे तक चलेगा। रविवार को ओपीडी बंद रहेगा। इसके अलावा ओपीडी संबंधी शिकायत और सुझाव के लिए 104 नंबर जारी किया गया है।

मालूम हो कि, महागठबंधन की सरकार बनते ही मंत्री तेजस्वी यादव ने सभी जिलों के सिविल सर्जन के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में सभी कमियों को दूर करने के लिए सिविल सर्जन को 60 दिनों का समय दिया था। इस दौरान उन्होंने कई डॉक्टर को निलंबित कर दिया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था।

आपको बता दें कि, पिछले ही दिनों बिहार विधानसभा बजट सत्र के दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा था कि हमारा प्रयास राज्य के हरेक जिले में एक मेडिकल कॉलेज का है। इसको बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में राज्य के अंदर 23 जिलों में 24 मेडिकल कॉलेज हैं. इन सभी में से नौ कॉलेज संचालित है और अन्य 15 कॉलेज का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली को लेकर बड़ी जानकारी दी थी। जिसके बाद अब यह फैसला निकल कर सामने आया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में साइबर DSP ने बच्चों संग मनाई दीवाली, उपहार बांटकर साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…

6 घंटे ago

रेलवे ने रद्द की हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस की कई ट्रिप, यात्रा से पहले देख लें तारीख…

समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…

1 दिन ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 11 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान और हवा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…

1 दिन ago

समस्तीपुर के डीएम ने किया EVM और VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 24 घंटे CCTV निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती का किया सत्यापन

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…

1 दिन ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में AC का काॅपर वायर चोरी-छीपे काटते युवक को गार्ड ने दबोचा, गिरफ्तार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…

1 दिन ago