समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलॉथ गांव में दक्षिण बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखा से 20 लाख रुपए लूट के मामले में गुरुवार को दूसरे दिन भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने गुरुवार शाम अपराधियों की सीसीटीवी फुटेज जारी किया है।
इस दौरान पुलिस द्वारा आम लोगों से अपराधियों को पकड़वाने में सहयोग की अपील की गई है। गौरतलब है कि बुधवार को बैंक की शाखा खुलते ही चार की संख्या में आए बदमाशों ने हथियार के बल पर 20 लाख रुपए की लूट कर ली थी। इस दौरान अपराधियों का सीसीटीवी में गतिविधि कैद हो गई थी।
समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी ने सदर एसडीपीओ मो. शहबान हबीब फखरी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया है जो विभिन्न थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी ने बताया कि लूटकांड मामले का उद्भेदन जल्द ही कर लिया जाएगा। इसको लेकर उन्होंने सीसीटीवी फूटेज जारी कर आम लोगों से भी पहचान करने में मदद मांगी है।
समस्तीपुर : पुलिस लाइन में सोमवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को जनता दरबार का…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत अखतबारा गांव में 10 सितंबर की रात…
बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…
रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…
बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…