Bihar

बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (Bihar Board 10th Result ) आज यानी 31 मार्च को जारी कर दिया गया है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आधिकारिक तौर पर Bihar Board Matric Result की घोषणा कर दी है. BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं.

रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2023) की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई. बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने रिजल्ट घोषित किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में BSEB के अधिकारी भी मौजूद थे. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें. रिजल्ट (BSEB Bihar Board 10th Result 2023) चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा.

BSEB ने 14 फरवरी से 22 फरवरी तक मैट्रिक की परीक्षा आयोजित की थी और 16 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. BSEB ने 6 मार्च को कक्षा 10वीं की आंसर की और 10 मार्च तक आपत्तियां दर्ज कराने की अनुमति दी गई थी. वैध आपत्तियों पर विचार करने के बाद रिजल्ट तैयार किया गया.

ऐसे करें चेक

Bihar Board की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
Matric Result टैब पर क्लिक करें.
अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
आपका Bihar Board 10th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

2 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

13 घंटे ago