Bihar

बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स की बल्ले-बल्ले, 1st रैंक वालों को एक लाख, 2nd, 3rd वालों को भी इनाम

बिहार बोर्ड क्लास 10th रिजल्ट (Bihar board 10th result) जारी हो चुके हैं। शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने शुक्रवार 31 मार्च दोपहर 1.30 बजे बीएसईबी 10वीं रिजल्ट के साथ साल 2023 के बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर (Bihar Board Class 10th topper 2023) की लिस्ट भी जारी कर दी है। कुल 90 बच्चों ने राज्यभर में टॉप 10 की लिस्ट में अपना दर्ज कराया है।

हर साल की तरह राज्य सरकार इस बार भी टॉप करने वालों इन 90 छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन के लिए ढेरों इनाम से सम्मानित करेगी। रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट में शामिल छात्र-छात्राएं इनाम पाने के लिए उत्साहित हैं।

हालांकि, कई छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक को इनाम की सही जानकारी नहीं रहने के कारण इसका लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। तो आइए आपको बताएं की बिहार सरकार BSEB के टॉपर्स को क्या-क्या पुरस्कार देती है।

बिहार सरकार BSEB मैट्रिक टॉपर 2023 (Bihar Board Class 10th topper 2023) को उनकी सफलता और आगे पढ़ाई के लिए इनाम के तौर पर नकद पुरस्कार के अलावा, मेडल, लैपटॉप समेत अन्य पुरस्कार भी देती है।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये

इस वर्ष शीर्ष दस में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को एक लाख रुपए नकद, एक लैपटॉप, एक किंडल ई-बुक रीडर, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

सेकेंड और थर्ड रैंक लाने वालों को भी नकद पुरस्कार

वहीं, राज्यभर में टॉप 10 की लिस्ट में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 75-75 हजार रुपए के साथ लैपटॉप, एक किंडल ई-बुक रीडर, मेडल और प्रशस्ति पत्र मिलेगा। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को 50 हजार रुपए, लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति पत्र से सरकार पुरस्कृत करेगी।

चतुर्थ से दसवें स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को भी पुरस्कार

इसके अलावा बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में राज्य स्तर पर चौथे से लेकर दसवें स्थान तक आने वाले परीक्षार्थियों को 10-10 हजार रुपए और एक लैपटॉप प्रदान किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

2 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

12 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

12 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

12 घंटे ago