Bihar

बिहार सरकार ने बढ़ाया मंत्रियों का वेतन और भत्ता, मंत्रिमंडल सचिवालय ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने मंत्रियों के वेतन और भत्ता में बढ़ोतरी के लिए नियमावली में संशोधन कर दिया है। जिसके बाद अब मंत्रियों को हर महीने 65 हजार रुपए और 70 हजार रुपये क्षेत्रीय भत्ता दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कुल 35 एजेंडों को स्वीकृति के बाद यह फैसला आया है।

वेतन एवं भत्ता नियमावली

राज्य सरकार ने बिहार के मंत्री (वेतन एवं भत्ते) अधिनियम 2006 की धारा चार के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मंत्रियों के वेतन एवं भत्ता नियमावली में संशोधन कर दिया है। सरकार के मंत्रियों को संशोधन के बाद प्रति महीने 65 हजार रुपये वेतन और 70 हजार रुपये क्षेत्रीय भत्ता प्राप्त होगा।

किसको मिलेगा कितना वेतन

हाल ही में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों के वेतन एवं भत्ता नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था। विभाग के आदेश के अनुसार, संशोधन के बाद मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों, राज्य मंत्री और उप मंत्री को 65 हजार रुपये प्रतिमाह का वेतन अनुमान्य किया है। जो विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य नहीं परंतु मंत्री है उन्हें भी 65 हजार रुपये वेतन अनुमान्य होगा, लेकिन यह वेतन शपथ ग्रहण से सिर्फ छह महीने तक ही मान्य होगा।

इसके अलावा मंत्रियों का क्षेत्रीय भत्ता 70 हजार रुपये किया गया है। दैनिक भत्ता की राशि तीन हजार से बढ़ाकर 35 सौ रुपये कर दी गई है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री और मंत्रियों के आतिथ्य भत्ता का प्रविधान भी किया गया है। जिसके तहत मुख्यमंत्री को दिए जाने वाले आतिथ्य भत्ता की राशि को 25 हजार प्रति माह से बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रति माह किया गया है। मंत्रियों को आतिथ्य भत्ता 20 हजार रुपये किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago