Bihar

बिहार: आज आसमान ने भी खेली बारिश की होली, कई जिलों में पड़ रहीं रिमझिम फुहारें; रंगपर्व का जोश दोगुना

बिहार में आज रंगपर्व का त्योहार मनाया जा रहा है। इस बीच आज सुबह मौसम में अचानक आए बदलाव से होली के त्योहार का जश्न दोगुना हो गया है। समस्तीपुर के साथ ही राजधानी पटना, बक्सर, रोहतास समेत कई जिलों में रिमझिम फुहारें पड़ रहीं हैं। कहीं पर तेज तो कहीं हल्की बारिश से वातावरण में ठंड बढ़ गई है। वहीं कुछ अन्य जिलों में बारिश नहीं हुई, लेकिन आकाश में बादल छाए हुए हैं।

बारिश के बीच उत्साह से मन रही होली

बारिश और बादल के कारण होली पर सुबह से लोग सूर्य के दर्शन भी नहीं कर पाये है। हालांकि, रंगोत्सव के महापर्व में डूबे प्रदेश पर बारिश का कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। लोग काफी उत्साह से होली का त्यौहार मना रहे हैं। बारिश से होली के पर्व का जोश दोगुना हो गया है। चारों तरफ उत्साह का माहौल है। लोग एक दूसरे के घर जाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सड़कों पर बच्चे और युवा बारिश में भीगकर एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

2 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

12 घंटे ago