Bihar

बिहार: आज के बाद नहीं पिएंगे दारू…अस्पताल में भर्ती पत्नी से पति ने कान पकड़ कर मांगी माफी

बिहार में शराबबंदी है. इसी बीच राज्य के मुंगेर जिले से एक खबर निकलकर सामने आई है. इसमें पति कान पकड़कर अपना पत्नी से माफी मांगता नजर आ रहा है. दरअसल, पति रोजाना अपनी पत्नी से शराब के नशे में मारपीट किया करता था. इसके बाद उसकी पत्नी ने इससे तंग आकर जहर खा लिया था. महिला का पति होश में आने के बाद अस्पताल पहुंचा. गभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद महिला के पति ने उससे माफी मांगी. इस नजारे को देखकर अस्पताल में मौजूद सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए.

मजदूरी का काम करता है शराबी पति

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जिले के सफियाबाद ओपी अंतर्गत परहम का है. शराबी का नाम पप्पू चौधरी है. इसने अपनी पत्नी रीना देवी से माफी मांगी है. बताया जा रहा है कि पप्पू मजदूरी का काम करता है. वहीं हर दिन के मारपीट से तंग होकर महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया. तबियत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इन दोनों के चार बेटे है, जिसमें से तीन बेटे बाहर रहकर काम करते है. महिला अपने पति के शराब पीने की हरकत को लेकर काफी परेशान रहा करती थी.

कभी शराब नहीं पीने की है कसम

पत्नी के जहर खाने के बाद पति को होश आया. वहीं पत्नी की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद पति को जब अपनी गलती का एहसास हुआ, तो उसने अपनी पत्नी से माफी मांगी. इस दौरान अस्पताल में मौजूद सभी मरीज और कर्मी दंग रह गए. वहीं इसके बाद पति ने कभी शराब नहीं पीने की कसम भी खाई है. दूसरी ओर इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. आपको बता दें कि यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

56 मिनट ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

12 घंटे ago