Samastipur

समस्तीपुर में बिहार दिवस समारोह के दौरान संबोधन का मौका नही मिलने से मेयर हुई नाराज, BJP विधायक ने इसे महिलाओं का अपमान बताया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के पटेल मैदान में बिहार दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के भूमि और राजस्व सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता के साथ साथ विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार , जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष अंजना कुमारी, नगर निगम महापौर अनिता राम, विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान, मोरवा विधायक रणविजय साहू उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं को तो बोलने का मौका दिया गया। लेकिन मंच पर उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी, उपाध्यक्ष अंजना कुमारी और नगर निगम महापौर अनिता राम में से किसी भी महिला जनप्रतिनिधि को बोलने का मौका नही दिया गया। इससे मेयर अनिता राम नाराज हो गई। समापन के बाद अनिता राम ने माइक से अपनी नाराजगी का इजहार भी कर दिया।

बाद में मीडिया से बात करते हुए मेयर ने कहा कि जब उन्हें एक शब्द बोलने का मौका ही नहीं दिया गया तो फिर मंच पर कुर्सी ही क्यों दी गई। जब डीएम साहब को हम लोगों के सम्बोधन के लिए समय नही था तो मंच पर कुर्सी ही नही देनी चाहिए थी। मेयर ने नाराजगी भरे लहजे में डीएम से मांग किया है कि अगली बार से उनलोगों को मंच पर कुर्सी नही दिया जाय, अगली बार से उन्हें नहीं बुलाया जाये। वहीं मेयर अनिता राम की नाराजगी को लेकर रोसड़ा से बीजेपी विधायक बीरेंद्र पासवान ने इसे महिला जनप्रतिनिधियों का अपमान बताया है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला सशक्तिकरण की बात करते है वही उनके अधिकारी मंच पर महिलाओं को दो शब्द बोलने तक का मौका नही देते है। इसकी वो कड़ी निंदा करते है। वहीं इस संबंध में डीएम योगेंद्र सिंह ने कहा कि समय का अभाव होने की वजह से ही तीनों महिला जनप्रतिनिधियों को बोलने का अवसर नही मिल पाया। अन्य कार्यक्रम में उन्हें सम्बोधन का अवसर दिया ही जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

3 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

3 घंटे ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

9 घंटे ago