Bihar

24 जिलों में आज भी हो सकती है बारिश, बेमौसम बारिश-ओले से फसलों को भारी नुकसान

बिहार में तीन-चार दिनों से मौसम बदला हुआ है। बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं फसलों को काफी नुकसान हुआ है। आज भी बिहार के 24 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इनमें जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बांका, कटिहार, पूर्णिया समेत अन्य जिले शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सोमवार की रात से लेकर मंगलवार तक बिहार में और गहराएगा। इस दौरान बारिश, बिजली गिरने और ओला गिरने के आसार बने हुए हैं। बेमौसम बारिश होने से सबसे ज्यादा नुकसान फसलों को हुआ है।

बता दें कि सोमवार को भी बिहार के अधिकतर जिलों में बारिश हुई। बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा से ठंड बढ़ गई है।

पूरे बिहार के अधिकतम तापमान में 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। पटना का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

मंगलवार को बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, मधेपुरा,पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान

कल यानी सोमवार को राजधानी पटना समेत हाजीपुर, बक्सर, बेगूसराय, बेतिया, रोहतास, मुजफ्फरपुर, आरा और गया में जोरदार बारिश हुई है। इस बेमौसम बारिश होने से बिहार में लगभग एक दर्जन जिलों में रबी, दलहन समेत आम और लीची की फसलों को नुकसान हुआ है।

23 के बाद मौसम में सुधार होगा

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन का तापमान 28-30 डिग्री और रात का तापमान 16-18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 22 मार्च से दिन और रात के तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। 23 के बाद मौसम में सुधार होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

16 मिनट ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

9 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

10 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

10 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

16 घंटे ago