रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम त्वरीत कार्रवाई करती है। आए दिन घूसखोरों को रिश्वत लेते दबोचा भी जाता है लेकिन हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर घूसखोर काम करते है ऐसा लगता है कि इनमें किसी का भी डर नहीं है। इस बार भी एक सीओ घूस की रकम लेते निगरानी की टीम ने दबोचा है।
मुजफ्फरपुर के मोतीपुर अंचल के सीओ अरविंद कुमार अजीत को 9 हजार रुपये घूस लेते विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। मोतीपुर के सीओ को उनके कार्यालय स्थित कक्ष से 9 हजार रुपये कैश लेते रंगेहाथों दबोचा गया है। मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के रहने वाले अजीत कुमार ने निगरानी विभाग से सीओ के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। निगरानी अन्वेषण ब्यूरों में 20 फरवरी को शिकायत दर्ज करायी गयी थी।
जिसमें मोतीपुर के सीओ अरविंद कुमार अजीत और राजस्व कर्मचारी हरेन्द्र पासवान को आरोपी बनाया गया था। दरअसल पीड़ित अजीत कुमार के पिता जो चौकीदार थे उनकी मौत हो चुकी थी। पिता की मौत के बाद पारिवारिक पेंशन मां को दिये जाने के लिए पीड़ित ने आवेदन दिया था। लेकिन पेंशन फॉर्म निर्गत करने लिए रिश्वत मांगी जा रही थी।
पीड़ित ने इस बात की शिकायत निगरानी से की। जिसके बाद निगरानी ने मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। आरोप सही पाये जाने के बाद पुलिस उपाधीक्षक विकास कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसके बाद निगरानी की टीम ने पीड़ित अजीत कुमार से सीओ अरविंद कुमार अजीत को 9 हजार रुपये रिश्वत लेते उनके कार्यालय स्थित कक्ष से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…
समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…
पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…