Samastipur

समस्तीपुर: डबल म’र्डर कांड में कोलकाता से गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाई स्कूल के पास हुए डबल मर्डर कांड में जिला पुलिस की एक टीम ने कोलकाता के हुगली के चंदन नगर में छापेमारी कर इस मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद अफरोज को गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया है कि घटना के बाद मोहम्मद अफरोज हुगली चंदननगर के कोलुपुकुर इलाके में छिपा हुआ था। वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने उसे लोकेट कर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। कोलकाता पुलिस से ट्रांजिट पर लेने के बाद पुलिस कल शनिवार तक समस्तीपुर पहुंचने वाली है।

शराब कारोबार की भी बात आ रही है सामने :

बताया गया है कि मोहम्मद अफरोज ने अपने मित्रों के साथ गंगापुर लीची बागान में मोरवा रायपुर के शुभम मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान मौके पर उपस्थित चश्मदीद अमन ठाकुर की भी बाद में खदेड़ कर गंगापुर हाई स्कूल के पास गोली मार दी थी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। डबल मर्डर के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल में बचाया था।

उधर इस घटना के पीछे शराब कारोबार की भी बात सामने आ रही है। गौरतलब हो कि 26 फरवरी को बदमाशों ने जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाई स्कूल के पास मोरवा रायपुर के अमन ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वही मोरवा लीची बागान में इसी गांव के शुभम मिश्रा की भी गोली मार दी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

15 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

15 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

15 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

23 घंटे ago