Bihar

जन्मदिन की बधाई: 72 बरस के हो गए CM नीतीश, प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी बधाई

पिछले 2 दशक से बिहार की सियासत के सबसे बड़े चेहरे और 17 सालों से सूबे की कमान संभाल रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar 72nd Birthday) आज 72 साल के हो गए हैं. उनका जन्म 1 मार्च 1951 को पटना जिले के बख्तियारपुर में हुआ था. वह केंद्रीय रेल और कृषि मंत्री भी रह चुके हैं.

PM मोदी ने ट्वीट किया, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की बधाई. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”

जेपी आंदोलन की उपज नीतीश कुमार पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं. सीएम को उनके जन्मदिन पर जेडीयू अधयक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय झा ने बधाई दी है और उनके दीर्घायु होने की कामना की है.

संजय झा ने नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दीं:

जेडीयू नेता और जल संसाधन मंत्री संजय झा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “सुशासन एवं न्याय के साथ विकास के जरिये नये बिहार का निर्माण करने वाले यशस्वी व जनप्रिय मुख्यमंत्री, विकास पुरुष, हम सब के मार्गदर्शक श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. ईश्वर आपको शतायु बनाएं और आप प्रदेश एवं देश की सेवा निरंतर करते रहें.”

जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने भी फेसबुक पर सीएम को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने लिखा, “संकल्पित होकर अपने कार्यकौशल व अप्रतिम नेतृत्व से बिहार का नवनिर्माण करने वाले बिहार के सर्वमान्य नेता “विकास पुरूष” आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं. जय बिहार, जय नीतीश कुमार.”

बख्तियारपुर में नीतीश कुमार का जन्म:

नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को पटना जिले के बख्तियारपुर में हुआ था. उनके पिता का नाम कविराज राम लखन सिंह था, जबकि मां का नाम परमेश्वरी देवी था. नीतीश ने बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज (अब एनआईटी पटना) से ग्रेजुएशन किया था. उन्होंने कुछ समय तक बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में काम भी किया था. बाद में नौकरी छोड़कर राजनीति में सक्रिय हो गए. उनकी शादी मंजू सिन्हा से हुआ था, जिनका साल 2007 में निधन हो गया. वहीं सीएम को एक बेटा है, जिनका नाम निशांत कुमार है.

केंद्रीय मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक का सफर:

1998 में नीतीश कुमार पहली बार अटल बिहारी वायपेयी की सरकार में रेल मंत्री बने. हालांकि बाद में रेल हादसे के बाद इस्तीफा दे दिया और कुछ समय बाद भूतल परिवहन मंत्री भी बने. वहीं 1999 में 5वीं बार लोकसभा चुनाव जीते और केंद्र में कृषि मंत्री बने. 2004 में भी वह लोकसभा का चुनाव लड़े लेकिन 2005 में बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री बने. तब से बीच के कुछ समय को छोड़ दें तो वह लगातार बिहार के सीएम हैं. फिलहाल वह महागठबंधन के साथ हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में है. उन्हें नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी खेमे का पीएम उम्मीदवार भी माना जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

29 सेकंड ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

7 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

13 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

14 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

14 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

14 घंटे ago