Bihar

बिहार: स्कूल के बाथरूम में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, बचाने आई पीड़िता की दोस्त का काटा गाल; दो गिरफ्तार

होली के दिन बेगूसराय में शराबी ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की नाबालिग दोस्त का गाल भी काट लिया, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी योगेंद्र कुमार के मुताबिक, बुधवार दिन में सूचना मिली कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में पचवीर चौक के पास दो नाबालिग बच्चियों के साथ दूसरे समुदाय के लड़के ने दुष्कर्म और छेड़छाड़ की। सूचना मिलते ही बलिया डीएसपी व साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित लड़कियों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में लाया गया।

स्कूल में झूले पर खेल रहीं थी बच्चियां

जानकारी के मुताबिक, पचवीर पंचायत की दो नाबालिग बच्चियां बुधवार दोपहर में कुछ सामान लेने बाजार गई थीं। बाजार से लौटने के दौरान दोनों लड़कियां विद्यालय परिसर में लगे झूले पर खेलने लगी। इसी बीच, विद्यालय के बगल में चल रही चाय-नाश्ता की दुकान से निकलकर नशे में धुत दो युवक आए और बच्ची से छेड़छाड़ करने लगे। इससे डरकर 7 साल की बच्ची शौचालय में छिप गई, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 9 साल की बच्ची ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसका गाल काट लिया, जिससे वह भी घायल हो गई। इसके बाद दोनों को बगीचे में फेंक दिया।

लोगों की दुकान को हटाए जाने की मांग

जिस बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ, वह बेहोश थी। घायल बच्ची ने बगीचे से किसी तरह भागकर शोर मचाया, तब वहां भीड़ जुट गई। इसके बाद दोनों बच्चियों को अस्पताल लाया गया। लोगों ने आरोपियों को पकड़कर कड़ी सजा देने और दुकान को हटाए जाने की मांग की। लोगों का कहना था कि विद्यालय के बगल में चल रही दुकान पर शराबी और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, इसलिए इस दुकान को यहां से हटाया जाना चाहिए।

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी और एसडीओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना से गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बलिया डीएसपी कुमार वीर धीरेंद्र के नेतृत्व में गठित ने जांच कर आरोपी राजकुमार उर्फ छोटू महतो को खेत से गिरफ्तार किया। छोटू की निशानदेही पर एक अन्य आरोपी बबलू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 घंटा ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

8 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

8 घंटे ago