Bihar

तमिलनाडु मामले में वायरल वीडियो निकला फर्जी, मनीष कश्यप समेत बिहार के 4 यू ट्यूबर पर FIR दर्ज

तमिलनाडु में बिहार के श्रमिकों के साथ हुई हिंसा के मामले में अफवाह फैलानेवाले दर्जनों लोगों के खिलाफ बिहार पुलिस ने FIR दर्ज किया है और कई लोगों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने को कहा है. बिहार पुलिस के ट्विटर हैंडल पर साझा की गई सूचना के मुताबिक, तमिलनाडु राज्य में प्रवासी बिहार के निवासियों के साथ कतिपय हिंसात्मक घटनाओं से सम्बन्धित सोशल मीडिया पर प्रसारित असत्य, भ्रामक एवं उन्माद फैलाने वाले वीडियो एवं पोस्ट पर जाँच के बाद कांड दर्ज किया गया है. बिहार पुलिस ने कहा है कि आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना को तमिलनाडु राज्य में प्रवासी बिहार के निवासियों के सम्बन्ध में कतिपय हिंसात्मक घटनाओं के सम्बन्ध में वीडियो प्रसारित किये जाने पर जाँच के क्रम में पता चला कि जानबूझ कर सुनियोजित तरीके से भ्रामक, अफवाह जनक तथा भड़काने वाले फोटो/वीडियो/टेक्स्ट मैसेज इत्यादि डालकर जनता के बीच भय का माहौल पैदा किया जा रहा है, जिससे विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की सम्भावना है.

30 वीडियो पोस्ट किए गए चिन्हित, 1 गिरफ्तार

बिहार पुलिस के मुताबिक, 30 वीडियो एवं पोस्ट चिन्हित किये गये हैं तथा आर्थिक अपराध इकाई थाना काण्ड सं0-03/2023 दिनांक-05.03.23 धारा-153/153 (ए)/153 (बी)/505 (1) (बी)/505(1) (सी)/468/471/120 (बी) भा0द0वि0 एवं 67 आइ0टी0 एक्ट अंकित कर उपाधीक्षक स्तर के पदाधिकारी के द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है. प्राथमिकी में अमन कुमार, पे0-मनोज रविदास, पो0-दिग्घी, थाना-लक्ष्मीपुर, जिला-जमुई, राकेश तिवारी @PRAYASNEWS, Twitter user युवराज सिंह राजपूत, Youtube channel @SACHTAKNEWS के संचालक मनीष कश्यप का नाम शामिल है. इसी क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके पास से कई आपत्तिजनक पोस्ट एवं मोबाइल में साक्ष्य पाया गया है, जिसकी अग्रतर जाँच की जा रही है.

पुराने वीडियो किए गए वायरल

बिहार पुलिस के मुताबिक, जाँच एवं अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि प्रसारित किया गया एक वीडियो किसी की हत्या कर मारकर लटका दिये जाने का है. सत्यापन तथा जाँच से ज्ञात हुआ कि यह किसी के आत्महत्या की पुरानी घटना है. किसी बिहार के निवासी से सम्बन्धित नहीं है. इसी प्रकार प्रसारित किया गया दूसरा वीडियो भी पुरानी घटना से संबंधित है. यह वीडियो झारखण्ड के एक व्यक्ति तथा बिहार के एक व्यक्ति के बीच व्यक्तिगत विवाद को लेकर है. इस घटना का भी तमिलनाडु के किसी व्यक्ति से कोई सरोकार नहीं पाया गया है.

युवराज सिंह नामक शख्स के खिलाफ FIR दर्ज

बिहार पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, जांच के क्रम में पाया गया कि कांड के दूसरे अभियुक्त युवराज सिंह राजपूत के विरूद्ध भोजपुर जिला के नारायणपुर थाना काण्ड संख्या-307/22 दर्ज है, जिसमें यह वांछित है. छपरा जिलान्तर्गत मुबारकपुर की घटना में भी इसके द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट किये जाने के साक्ष्य मिले हैं. इसके विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. इस प्रकार ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त असत्य, भ्रामक तथा उन्माद फैलाने वाले वीडियो एवं पोस्ट के पीछे आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी शामिल हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

25 मिनट ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

32 मिनट ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

46 मिनट ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

10 घंटे ago