किसी ने सच ही कहा है कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं और कोई लाख कोशिश कर ले लेकिन सात जन्मों का बंधन पहले से ही तय होता है। बिहार के छपरा से कुछ ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां तीन फीट के दूल्हे को साढ़े तीन फीट की दुल्हनिया मिली है। दोनों जाति का बंधन तोड़कर सात जन्मों के लिए एक हो गए।
दरअसल, चनचौरा के रामकोलवा गांव निवासी 23 वर्षीय श्याम कुमार की शादी में उसकी हाइट बाधा बन रही थी। काफी कोशिशों के बावजूद तीन फीट का श्याम कुमार दूल्हा नहीं बन पा रहा था। इसी बीच शैलेश सिंह फरिश्ता बनकर श्याम की जिंदगी में आया और उसके कारण श्याम की जिंदगी बदल गई। मढ़ौरा के भावलपुर की रहने वाली 30 साल की रेणु से शैलेश ने श्याम की मुलाकात करा दी। रेणु की भी शादी कम लंबाई के कारण नहीं हो पा रही थी। साढ़े तीन फीट की रेणु की शादी नहीं होने से उसके भी परिजन परेशान थे।
शैलेश की पहल पर दोनों परिवारों की मुलाकात हुई और रिश्ता तय हो गया। निर्धारित समय पर दूल्हा-दुल्हन के साथ परिवार के लोग मढ़ौरा के गढ़देवी मंदिर पहुंचे और भगवान को साक्षी मानकर शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन के साथ साथ उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है वहीं यह शादी इलाके के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…