Bihar

111 साल का हुआ बिहार, जानें कब से क्यों मनाया जाता है बिहार दिवस, क्या है राज्य का इतिहास

बिहार राज्य की स्थापना को 111 साल हो गए हैं। बुधवार 22 मार्च को राज्य का स्थापना दिवस है। बिहार दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में चलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा कई प्रतियोगिताएं होंगी। लोग बिहारी व्यंजनों का आनंद लेंगे। स्कूली बच्चे पूरे प्रदेश में पर्यटन स्थलों और म्यूजियम की सैर करेंगे। जिलों में हेरिटेज वॉक करेंगे। सूबे के 75 हजार सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। यही नहीं, विदेशों में भी बिहार दिवस की धूम रहेगी। अमेरिका, जापान और जर्मनी में बड़े कार्यक्रम होंगे।

बता दें कि भारत के बहुत ही महत्वपूर्ण राज्यों में बिहार भी एक है। वहीं देश और दुनियां हर जगह बिहारियों ने अपने राज्य के नाम का डंका बजाया हुआ है। ऐसे तो बिहार का गठन 22 मार्च 1912 को हुआ था, लेकिन 22 मार्च को बिहार दिवस (Bihar Diwas 2023) का मनाने का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साल 2010 से बड़े पैमाने पर हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाना शुरू किया।

पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस पर भव्य आयोजन होने जा रहे हैं। मुख्य मंच पर प्रख्यात गायक जावेद अली, मैथिली ठाकुर, इंडियन आसियान बैंड, दीपाली सहाय, ऐश्वर्य निगम एवं सलमान अली द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। इसके अलावा गजल गायक तलत अजीज, नियाजी बद्रर्स की कव्वाली, कुमुद दीवान व नलिनी जोशी का शास्त्रीय संगीत, लोक गायिका डॉ. रंजना झा, नीतु कुमारी नूतन, अचला कुमारी, चंदन तिवारी के लोकगीत भी होंगे।

इसके अलावा विभिन्न जिला मुख्यालयों में भी अलग-अलग विभागों के स्टॉल, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं व्यंजन मेला का आयोजन किया जा रहा है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा फेसबुक, यू-टयूब एवं ट्विटर पर सभी कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण, बेलट्रॉन द्वारा किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

56 मिनट ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

16 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

16 घंटे ago