पूर्व उपमुख्यमंत्री भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में नई पार्टी के गठन की घोषणा जदयू में पहला विद्रोह है। इसके साथ ही नीतीश सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी को विश्वास में लिए बिना राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया जिससे जदयू का कोई विधायक संतुष्ट नहीं है। जदयू के विधायक विधानसभा की सदस्यता छिन जाने के डर से उत्तराधिकारी घोषित करने के विरुद्ध बोल नहीं पा रहे हैं। लेकिन, हकीकत है कि तेजस्वी यादव को नेता मानने के लिए कोई तैयार नहीं है।
सुशील मोदी ने दावा करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव या लालू परिवार के किसी व्यक्ति को जनता भी स्वीकार नहीं करेगी। बिहार के अतिपिछड़ा और लव-कुश समाज ने 15 साल तक कुशासन और अपहरण का जो भयानक दौर देखा है, उसे वह भूल नहीं सकता।
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…