Bihar

रोहतास की Viral Girl ने जीता नीतीश कुमार का दिल, शराब पर गीत सुनकर सीएम ने सलोनी को दिया आशीर्वाद

बिहार में लागू शराबबंदी को हमेशा ही चर्चा का विषय रही है. विपक्षी दलों से लेकर गठबंधन की सत्ता के ही कुछ नेता इसे खत्म करने को लेकर बयानबाजी करते रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसे महिलाओं के लिए एक बेहतरीन फैसला बताते रहे हैं. इसके चलते आए दिन शराब को लेकर कोई न कोई बवाल होता रहता है. कभी जहरीली शराब से मौतों की खबर आती है, तो कभी शराब का विरोध होता है. इस बीच शराब बंदी के पक्ष में नशामुक्ति पर गाना गाने वाली बिहार के रोहतास इलाके की सलोनी कुमारी का अंदाज सीएम नीतीश को काफी पसंद आया है.

विकास कार्यों का जायजा लेने निकले सीएम नीतीश कुमार रोहतास पहुंचे तो उन्होंने मध्य विद्यालय पतलुका की छात्रा सलोनी कुमारी से मुलाकात की है. नशा मुक्ति पर गीत गाकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई सलोनी ने मुख्यमंत्री को भी अपनी मधुर आवाज में शराब पर गीत गाकर सुनाया. यह गाना नीतीश कुमार को काफी पसंद आया था.

बता दें कि सलोनी की आवाज लोगों को काफी पसंद आई. इस दौरान सीएम नीतीश के अलावा उनकी विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, जमा खां, विधायक राजेश गुप्ता, संतोष मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद थे. मुख्यमंत्री समेत सभी लोग जोर से तालियां बजाने लगे इसके बाद नीतीश कुमार ने छात्रा सलोनी को आशीर्वाद दिया.

गौरतलब है कि रोहतास जिले की छात्रा सलोनी कुमारी नशा मुक्ति पर गीत गाकर रातोंरात वायरल हो गई थी. सलोनी का गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. सोशल मीडिया यूजर्स सलोनी के इस वीडियो को पसंद कर रहे थे और सलोनी ने यह गाना कई सरकारी कार्यक्रमों में भी गाया था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

3 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

4 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

8 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago