Bihar

उपेंद्र कुशवाहा की अमित शाह से डील हुई है, तभी बदल गई है भाषा, खुद चले जाएंगे; RJD के भाई वीरेंद्र का हमला

जदयू में नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बीच चल रहे घमासान में महागठबंधन में जेडीयू के सहयोगी राजद ने दखल देना शुरू कर दिया है। उपेंद्र कुशवहा को लेकर राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा बयान दिया है। वह प्राक्क्लन समिति के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा है कि यह उनके और देश के गृह मंत्री अमित शाह के बीच की डील है। इसी वजह से उपेंद्र कुशवाहा लगातार इस तरह की भाषा बोल रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा खुद जदयू छोड़कर जाने वाले हैं।

लगातार लंबे समय से एक ही परिवार के सदस्यों के सरकार का प्रतिनिधित्व करने के सवाल पर भाई वीरेंद्र ने यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा से भी यह सवाल पूछा जाना चाहिए कि वे कहां-कहां रहें हैं, किनके संपर्क में रहे हैं और किनकी भाषा बोल रहे हैं। उनकी डील तय है और वे खुद चले जाएंगे। इससे पहले भाई वीरेंद्र बीते लखीसराय पहुंचे थे।

सरकार बदल गई, मिजाज बदलें अधिकारी

शुक्रवार को प्राकल्लन समिति के अध्यक्ष के रूप में भाई वीरेंद्र ने प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों को जमीन पर उतारने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अब एनडीए नहीं बल्कि महागठबंधन की सरकार है। सरकार बदली है तो पदाधिकारियों को अपना मिजाज भी बदलना होगा। सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए ईमानदारी से काम करने की जरूरत है। उन्होंने विकास कार्यों की रिपोर्ट भी मांगी है। साथ ही पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं।

भाजपा के खिलाफ भी बोला हमला

भाई वीरेंद्र ने बिहार में चल रही जातीय गणना को जनहित में बताया है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जब भी गरीब-जनता का काम होगा तो सामंतवादी विचारधारा रखने वाले लोगों को परेशानियां होंगी ही। वे दुष्प्रचार व 90-10 का आरोप लगाते रहेंगे। गरीबों के हित में सोचने वाली सरकार को लेकर सामंतवादी विचारधारा वाली पार्टी के बीच भय की स्थिति बन गई है। जातीय गणना का मुख्य उद्देश्य इससे पता चलेगा कि बिहार में किस जाति की कितनी आबादी निवास करती है। जातियों की भागीदारी के अनुरूप बजट में प्रावधान हो रहे हैं या नहीं, कहीं कोई विकास से वंचित न रह जाए, इन तमाम बिंदुओं के कारण यह गणना कराई जा रही है। इससे सभी जाति के लोगों को फायदा होने वाला है।

Avinash Roy

Recent Posts

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

6 मिनट ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

14 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

14 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

14 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

19 घंटे ago