Bihar

इनसाइड स्टोरीः बिहार में ‘कुशवाहा’ पर बवाल, जानें क्यों हैं चर्चा में सियासत के ये तीन खिलाड़ी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में इन दिनों ‘कुशवाहा’ पर बवाव मचा है.पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के बागी तेवर के बाद बिहार में कुशवाहा समाजा से आने वाले सियासत के 3 खिलाड़ियों की खूब चर्चा हो रही है.इन तीनों नेताओं की वजह से ही बिहार की सियसात गरमाई हुई है. दरअसल, ये तीनों अपने को कुशवाहा समाज का नेता बताते हैं.

इसके साथ ही ये लोग लोकसभा चुनाव से पहले समाज के वोट को अपने पाले में करने की जुगात में भी लगे हैं. यही कारण है कि ये तीनों अपने समाज के लोगों को गोलबंद करने के लिए हर प्रकार की रणनीति बना रहे हैं. इन तीन नेताओं में 90 और 10 प्रतिशत के बयान से चर्चा में आए आरजेडी नेता और बिहार सरकार में मंत्री आलोक मेहता और नीतीश कुमार से अपना हक मांग रहे जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता सम्राट चौधरी शामिल हैं.

सबसे पहले हम चर्चा उपेंद्र कुशवाहा की करते हैं.. उपेन्द्र कुशवाह जदयू संसदीय बोर्ड के नेशनल प्रेसिडेंट हैं.लेकिन वे अपनी पार्टी से इन दिनों नाराज चल रहे हैं. जदयू के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाने से भी नहीं चुक रहे हैं. नीतीश कुमार से वे अपना हक की मांग रहे हैं.

यही नहीं उपेन्द्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर यह भी आरोप लगा दिया कि नीतीश कुमार जदयू में कुशवाहा समाज को दरकिनार कर रहे हैं. इसके साथ ही वो अपने समाज के लोगों को यह समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि उनके साथ ज्यादती हो रही है, यानी कुशवाहा समाज के साथ ज्यादती हो रही है.इधर, दिल्ली में उपेंद्र कुशवाहा की बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद जदयू में भी सियासी तापमान बढ़ा हुआ है. जदयू ने इस मुलाकात के बाद आरोप लगाया था कि बीजेपी उपेन्द्र कुशवाहा को आगे कर कुशवाहा वोटर को साधने की कोशिश कर रही है. क्योंकि नीतीश कुमार की पार्टी की राजनीति भी लव-कुश समीकरण पर ही आधारित मानी जाती है. इसी कारण जदयू में बेचैनी बढ़ी हुई है.

इन दिनों बीजेपी के फायर ब्रांड नेता सम्राट चौधरी भी चर्चा में हैं. हाल के दिनों में बीजेपी में उनका कद बढ़ा है.वह भी कुशवाहा समाज में एक बड़ा मैसेज देने की कोशिश में हैं.यही वजह है कि बीजेपी ने सम्राट अशोक का मामला हो या फिर सासाराम में अशोक के शिलालेख विवाद का पार्टी ने सम्राट चौधरी को ही आगे किया है.

दरअसल,बीजेपी नीतीश कुमार के वोट बैंक लव- कुश पर सेंघमारी करने के उदेश्य से कुशवाहा समाजा से आने वाले सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार का वोट बैंक में सेंघमारी करने के लिए लगाया है.ऐसा हुआ तो इसका नुक़सान नीतीश कुमार को हो जाएगा.यही वजह है कि बीजेपी के सम्राट चौधरी पर नीतीश कुमार कोई बयान नहीं देते हैं. कुछ ऐसा ही हाल नीतीश कुमार का उपेंद्र कुशवाहा को लेकर है, क्योंकि दोनों नेता में कुशवाहा वोटर को अपने पाले में करने की काबिलियत है.ऐसी चर्चा है कि उपेन्द्र कुशवाहा बीजेपी के साथ आ सकते है.अगर ऐसा हुआ तो कुशवाहा राजनीति में एक बड़ा बदलाव हो सकता है जिसे लेकर महागठबंधन चिंतित नजर आता है.

इधर,आरजेडी नब्बे और दस की बात कह बिहार की सियासत चर्चा में आए आलोक मेहता को उपेन्द्र कुशवाहा के काट के रुप में आगे कर रही है और कुशवाहा समाज को साधने की कोशिश कर रही है.इसका इशारा भी तब मिला जब आलोक मेहता ने उपेन्द्र कुशवाहा पर जगदेव प्रसाद के जयंती समारोह के मौके निशाना साधा.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

7 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

7 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

7 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

14 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

14 घंटे ago