बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साल 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एकजुट कर भाजपा को सत्ता से हटाने का आवाह्न कर चुके हैं। उनकी इस कवायद की झलक शनिवार को भाकपा माले के 11वें महाधिवेशन में भी देखने को मिला। यहां उन्होंने राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष इकट्ठा हो जाए तो 2024 के चुनाव में भाजपा 100 सीटों पर सिमट जाएगी।
भाजपा के खिलाफ नीतीश कुमार के देशव्यापी मोर्चे को लेकर भाजपा के नेताओं में खलबली मच गई है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार की अपनी पार्टी में कोहराम मचा है। उनसे बिहार नहीं संभल रहा है और देश को संभालने की बात करते हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत दुनिया की बड़ी ताकत बना है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को क्या हो गया है? वह बिहार को नहीं संभाल पा रहे हैं, राज्य संकट में है। उनकी पार्टी में कोहराम मच गया है। चले हैं देश को जोड़ने में।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस नीतीश कुमार को कोई लिफ्ट नहीं दे रही है। यही हाल रहा तो नीतीश जी देवेगौड़ा और इंदर कुमार गुजराल (पूर्व पीएम) बन जाएंगे और पांच-छह महीने से ज्यादा नहीं चल पाएंगे। भाजपा सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार सपना देख रहे हैं। सपना देखने में कोई बुराई नहीं है।
समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…