Bihar

जब से हम पर्यावरण विभाग संभाले हैं, तब से PM मोदी को भी दिमाग में आया कि तेज प्रताप की तरह काम करना है

बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री अपने विभाग को लेकर काफी सक्रिय है। लगातार काम कर रहे हैं। रविवार को मंत्री तेज प्रताप यादव ( Tej Pratap Yadav ) ने पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान में जेबरा क्राल का उद्धघाटन किया और हूलोक गिबन केज का शिलान्यास किया।

इस दौरान तेज प्रताप यादव से भारत में चीता लाने का सवाल किया गया, तो उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसा। मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि जब से हम पर्यावरण विभाग संभाले हैं, तब से पीएम मोदी को भी दिमाग में आया कि तेज प्रताप की तरह काम करना है।

तेज प्रताप ने कहा कि हम लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग मिलने के बाद डेवलपमेंट को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। मंत्री तेज प्रताप ने कहा कि इसमें सभी का सहयोग मिल रहा है। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक, सभी काम कर रहे हैं।

मंत्री तेज प्रताप यादव ने बताया कि हूलोक गिबन को मैसूर से लाया जाएगा। आगे उन्होंने बताया कि वाल्मीकि नगर और पटना जू में पहले से सभी जानवर है।

गौरतलब है कि मंत्री तेज प्रताप यादव अपने विभाग के काम को लेकर काफी सक्रिय रहते हैं। पटना स्थित चिड़िया घर का कई बार निरीक्षण कर चुके हैं। समय-समय पर रख-रखाव और व्यवस्था के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते रहते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

2 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

11 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

11 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

14 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

17 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

21 घंटे ago