Bihar

Patna Metro के निर्माण में आएगी तेजी, नीतीश कुमार ने 559 करोड़ की मंजूरी दी, जानें सबसे पहले बनेगा कौन सा लाइन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

Patna Metro के निर्माण कार्य में अब तेजी आने वाली है. बताया जा रहा है कि नगर विकास एवं आवास विभाग ने पटना मेट्रो के भू-अर्जन व निर्माण मद में खर्च के लिए 559 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. यह राशि बिहार शहरी विकास अभिकरण (बुडा) के माध्यम से पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएमआरसीएल) को आवश्यकतानुसार उपलब्ध करायी जायेगी.

पटना मेट्रो के लिए राज्य सरकार के स्तर पर अब तक कुल 1670.58 करोड़ रुपये की निकासी की मंजूरी दी गयी है. इसमें निवेश मद में 612.50 करोड़ रुपये और भू-अर्जन मद में 1058.08 करोड़ रुपये दिये गये हैं. इसके विरुद्ध पीएमआरसीएल ने अब तक भू-अर्जन मद में करीब 536 करोड़ रुपये और निवेश मद में 464 करोड़ रुपये खर्चकिये हैं. भूमि अधिग्रहण, विस्थापितों के पुनर्वास और प्राइवेट-पब्लिक पार्टनरशिप के मदों को छोड़ कर पटना मेट्रो रेल परियोजना में निवेश करने के लिए प्रोजेक्ट की कुल राशि का केंद्र व राज्य सरकार की हिस्सेदारी 20-20% है, जबकि 60% राशि बाह्य एजेंसी से ली जानी है.

भू-अर्जन के लिए बनेगी डेडिकेटेड टीम

डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति को लेकर समीक्षा की. उन्होंने कहा कि मेट्रो रेल डिपो के लिए पहाड़ी व रानीपुर मौजे में 75.945 एकड़ जमीन की अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है. इसके लिए पटना सदर सीओ को भू-अर्जन व भू-हस्तांतरण मामले में तेजी लाने के लिए एक डेडिकेटेड टीम अतिरिक्त संसाधनों व मैनपावर के साथ प्रतिनियुक्त करने को कहा गया है.

उन्होंने न्यू आइएसबीटी, जगनपुरा, रामकृष्णा नगर, मीठापुर बायोडक्ट, आकाशवाणी, पीएमसीएच, पटना विश्वविद्यालय, राजा बाजार, पटना जंक्शन, रूकनपुरा स्टेशनों के लिए संबंधित अधिकारियों को तेजी से काम करने की बात कही. बैठक में पटना मेट्रो रेल परियोजना के क्रियान्वयन के लिए भू-अर्जन, भू-हस्तांतरण एवं अन्य मामले की समीक्षा की. डीएम ने भू-अर्जन व भू-हस्तांतरण के मामले का त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया.उन्होंने मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

5 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

6 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

6 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

6 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

12 घंटे ago