Bihar

पटना में चोरों का आतंक, एयरपोर्ट रोड से 50 स्ट्रीट लाइट और गंगा पथवे से 200 मीटर ग्रिल हुई चोरी

पटना शहर में अब सड़कों से स्ट्रीट लाइट की भी चोरी होने लगी है. पटना नगर निगम द्वारा एयरपोर्ट प्रवेश व निकास द्वार, राइडिंग रोड व वेटनरी मार्ग व एलजेपी कार्यालय तक स्ट्रीट लैंप लगाये गये थे. लेकिन, इन जगहों पर लगी 50 स्ट्रीट लैंप की चोरी कर ली गयी है और बाकी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इस घटना को किसने अंजाम दिया है, यह आश्चर्य की बात है. लेकिन यह स्पष्ट है कि इस घटना को लुटेरों के ग्रुप ने ही अंजाम दिया है, ताकि उस इलाके में अंधेरा रहे और वे लूटपाट कर सकें. अपराधियों की मंशा यह है कि अगर लाइट नहीं जलेगी, तो सीसीटीवी फुटेज में भी कुछ नहीं दिखेगा. इस संबंध में पटना नगर निगम के कनीय अभियंता विद्युत ने एयरपोर्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर, पुलिस मामला दर्ज करने के बाद जांच कर रही है. लेकिन, फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.

कम ऊंचाई का चोरों ने उठाया फायदा, खोल ले गये 86 में से 50 लो हाइट स्ट्रीट लैंप

पटना एयरपोर्ट की बगल वाली सड़क पीर अली पथ में रौशनी के लिए महज तीन फुट की ऊंचाई वाले लो हाइट स्ट्रीट लैंप लगाये गये थे. इन्हें लगाने का उद्देश्य बिना विमानों की आवाजाही को बाधित किये एयरपोर्ट आने-जाने वाली सड़क पर रौशनी की व्यवस्था करना था, जबकि सामान्य स्ट्रीट लाइट की हाइट 28 फुट होती है. ऐसे में कम ऊंचाई का चोरों ने फायदा उठाया और 86 में से 50 स्ट्रीट लैंप खोल ले गये. इनकी कीमत लगभग दो लाख रुपये है. इससे पीर अली पथ में जगह-जगह अंधेरा छाया हुआ है. पटना एयरपोर्ट में एलजेपी कार्यालय से लेकर फ्लाइंग क्लब तक के पूरे क्षेत्र में इइएसएल ने दिसंबर, 2020 में ये लो स्ट्रीट लैंप लगाये थे.

पूरे क्षेत्र में पसरा अंधेरा

सात फरवरी को इसकी ओर नगर निगम का ध्यान गया. उसके बाद आठ फरवरी को नगर निगम के कनीय विद्युत अभियंता सौरभ कुमार सिंह ने एयरपोर्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी. अगले दिन इइएसएल को इन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए पत्र भी लिखा गया. हालांकि, अब तक इन्हें फिर से लगाया नहीं जा सका है और इस पूरे क्षेत्र में रात में अंधेरा रहता है.

200 मीटर तक लोहे की ग्रिल की चोरी

बीएन कॉलेज के पास गंगा घाट पर बदमाशों ने करीब दो सौ मीटर लोहे की ग्रिल को चुरा लिया. स्थानीय लोगों की मानें, तो यह काम स्मैकियरों का है. उस इलाके में हमेशा स्मैकियरों की नजर रहती है. लोहे की ग्रिल को उखाड़ कर गायब कर उसे बाजार में बेच दिया गया. गंगा घाट पर स्मार्ट सिटी के तहत यह ग्रिल लगायी गयी थी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

6 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

6 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

7 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

13 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

13 घंटे ago