Bihar

बिहार के नर्सों के लिए अच्छी खबर, राज्य सरकार देगी प्रोमोशन, जानें क्या है स्वास्थ्य विभाग की योजना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा एएनएम का स्टेट कैडर तैयार किया जा रहा है. अभी तक नर्सिंग क्षेत्र में सिर्फ एएनएम ही थी जिनकी प्रोन्नति का कोई रास्ता नहीं था. उनकी वरीयता का निर्धारण भी राज्य स्तर पर नहीं होता था. स्टेट कैडर तैयार होने से एएनएन संवर्ग में प्रोन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. अभी तक यह अवसर सिर्फ जीएनएम और ट्यूटर सिस्टर को ही मिलता था. मेडिकल की तरह एक ही परीक्षा से अंकों के आधार पर एएनएम व जीएनएम का प्रवेश मिलता है. जीएनएम या स्टाफ नर्सिंग का स्टेट कैडर है जिसके कारण उनको निर्धारित समय के अनुसार प्रोन्नति मिलती रहती है.

जीएनएम प्रशिक्षण के बाद उनकी पहली पोस्टिंग जीएनएम के रूप में होती है. उसके बाद वह प्रोन्नति पाकर वार्ड सिस्टर उसके बाद असिस्टेंट मैट्रन और उसके बाद मैट्रन या नर्सिंग सुप्रिटेंडेट के पद तक पहुंचती है. एएनएम का अभी तक कोई कैडर नहीं होने से उनको यह अवसर नहीं दिया जाता. पूर्व में एएनएम को विभागीय परीक्षा के आधार पर जीएनएम में प्रोन्नति मिलती थी जो वर्तमान में पूरी तरह से बंद है. उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा एएनएम कैडर बनाने की घोषणा को लेकर इस कैडर के स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह है. अब एएनएम को प्रोन्नति मिलती है, तो पहली बार आगे के पद पर पहुंचने का रास्ता मिलेगा.

इसके साथ ही, अब मुजफ्फरपुर में सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी एएनएम अब ड्रेस में दिखेंगी. इसके अलावा आरोग्य सत्र पर काम करने वाली एएनएम को अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा बनाये गये माइक्रो प्लान के अनुसार काम करेंगी. जिले को 484 नयी एएनएम मिले हैं, इसके अलावा भी बहुतायत की संख्या में एएनएम जिले के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात हैं. सिविल सर्जन डॉ उमेश चंद्र शर्मा ने निर्देश जारी किया है. सप्ताह में दो दिन चलने वाले आरोग्य सत्र स्थल के समय निर्धारण का भी कड़ाई से अनुपालन किया जाना तय किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

5 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

6 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

10 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

11 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

13 घंटे ago