Bihar

BPSC पेपर लीक में BDO बर्खास्त, मजिस्ट्रेट के तौर पर प्रतिनियुक्त थे

सरकार ने बिहार लोक सेवा आयोग के प्रारंभिक परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपी बड़हरा (भोजपुर) के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी को बर्खास्त कर दिया है. कैबिनेट ने इस आदेश की मंजूरी दे दी है. जयवर्धन गुप्ता के बड़हरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी रहते हुए इस सेंटर पर परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हुआ था वहां पर ये मजिस्ट्रेट के तौर पर प्रतिनियुक्त थे. पेपर लीक में इनकी संलिप्तता सामने आई थी जिसके बाद आर्थिक अपराध इकाई ने इनको गिरफ्तार किया था और अब कैबिनेट ने इनको बर्खास्त कर दिया है. शुक्रवार को कैबिनेट ने ये निर्णय लिया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को बिहार कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में कुल 28 एजेंडों पर मुहर लगी है. सरकार द्वारा जिन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपनी सहमति जताई गई है उसकी विस्तृत तौर पर जानकारी संवाददाता सम्मेलन में अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने दी. बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति नियमावली 2023 की अधिसूचना को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. राज्य में बेहतर और अव्वल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अब सीधे एसडीओ और डीएसपी के पदों पर नियुक्ति मिलेगी.

कैबिनेट ने इस पर अपनी मंजूरी दे दी है. ऐसे खिलाड़ियों को 5 साल के अंदर समकक्ष शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य रूट से हासिल कर लेनी होगी. आर्यभट्ट ज्ञान विश्विद्यालय पटना के मुख्यालय और विश्विद्यालय में स्थापित स्कूलों के लिये 201 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है. इसके साथ-साथ राज्य के सभी निजी चिकित्सा महाविद्यालयों एवं डीम्ड विश्विद्यालयों के 50 प्रतिशत स्नातक एवं स्नातकोत्तर सीटो पर नामांकन एवं अन्य शुल्क राज्य के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय के निर्धारित शुल्क के समरूप होगा.

विधानमंडल के दोनों सदनों के सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक और सचेतक के अलावा विरोधी दल के मुख्य सचेतक को यात्रा के लिए एचओआर की सुविधा या बिहार विधान मंडल के समान सदस्य को विमान/ रेलयात्रा की सुविधा में से एक विकल्प चयन में संशोधन किया गया है. राज्य के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में समावेशी शिक्षा के तहत 270 पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

4 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

6 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

12 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

12 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

13 घंटे ago