बिहार के मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक की मुश्किलें थमती नहीं दिख रही हैं. एक ओर जहां उनके खिलाफ बिहार प्रसाशनिक सेवा संघ ने मोर्चा खोल दिया है. वहीं, अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं. नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके पास ये मामला गुरुवार को आया था. उन्होंने तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं. वहीं, इस मामले में बीजेपी भी अटैकिंग मोड में आ गई है. बीजेपी ने नीतीश सरकार के नौकरशाहों को बेलगाम बताया है.
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आईएएस अधिकारी केके पाठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही बैठक में मौजूद अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं. पाठक मद्यनिषेध आबकारी और निबंधन विभाग के प्रधान सचिव हैं. इसके साथ ही वह बिहार लोक प्रशासन और ग्रामीण विकास संस्थान के डीजी भी हैं.
केके पाठक का जब वीडियो वायरल हुआ, तो बिहार प्रशासनिक सेवा संघ हरकत में आ गया है और केके पाठक को उनके पद से हटाने की मांग की है. इसी वीडियो के आधार पर बिहार प्रशासनिक सेवा संघ ने पटना के सचिवालय थाने में आईएएस केके पाठक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.
बीजेपी ने भी केके पाठक को पद से हटाने की मांग की है. बिहार बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा है-IAS KK पाठक बहुत पढ़े-लिखे विद्वान हो सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक ब्यूरोक्रेसी में रहने के दौरान ये मानसिक अवसाद और कुंठा से ग्रसित हो चुके हैं. इसका इलाज कराओ.
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…
समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…