बेगूसराय के मुफस्सिल थाना इलाके में हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया। परना के मुखिया वीरेंद्र शर्मा की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उनको 4 गोलियां मारी। किसी काम से वीरेंद्र बेगूसराय जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने हमला बोल दिया। हत्या की घटना के बाद से इलाके के लोगों को काफी गुस्सा है।
परना मुखिया को गोलियों से भूना
गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवाल बदमाशों ने सदर प्रखंड की परना पंचायत के निर्वाचित मुखिया वीरेंद्र शर्मा को गोलियों से भून दिया। उन्हें चार गोलियां लगी। जिसके बाद तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में भी मुखिया वीरेंद्र शर्मा ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या के विरोध में लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हत्या की जांच में जुटी पुलिस
ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया वीरेंद्र शर्मा बाइक से किसी काम से बेगूसराय जा रहे थे। तरैया ढाला के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और फिर सीना गोलियों से छलनी कर दिया। घटना क़ो अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। स्थानीय लोगों ने घायला अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…
Nitin Nabin का विधायक पद से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। रविवार सुबह इस्तीफा देने…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…
एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…