बिहार विधान परिषद् की पांच सीटों पर चुनाव कराये जाने को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। इन पांचों पदों के लिए चुनाव की तारीख 31 मार्च तय की गई है। इसको लेकर अब परिषद में पहुंचने के लिए पांच निर्वाचन क्षेत्रों से दर्जनों प्रत्याशियों ने अपनी प्रारंभिक तैयारी आरंभ कर दी है। पांच सीटों का चुनाव क्षेत्र राज्य के 26 जिलों में फैला हुआ है। इसे देखते हुए प्रत्याशी अपने हर जिले और प्रखंडों में संपर्क साधने में जुट गये हैं।
भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दिया बताया गया है कि बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन कोटे से खाली 5 सीटों के लिए चुनाव 31 मार्च को करवाया जाएंगे। इसको लेकर अधिसूचना 6 मार्च को जारी कर दी जाएगी। इसको लेकर नॉमिनेशन की अंतिम तारीख 13 मार्च तय की गई है जबकि स्कूटनी की तारीख 14 मार्च तय है। 16 मार्च तक प्रत्याशी नाम वापसी कर सकते हैं। वही मतों की गणना 5 अप्रैल को की जाएगी। वोटिंग का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक का निर्धारित किया गया है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…