Bihar

बिहारः ओलंपिक, कॉमनवेल्थ या एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर सीधे एसडीओ और डीएसपी बनाएगी सरकार

खेल के क्षेत्र में अपने बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला किया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी अब सीधे अवसर बनेंगे। उन्हें राज्य सरकार पदक जीतने के आधार पर ऑफिसर की नौकरी देगी। बिहार कैबिनेट ने शुक्रवार को इस पर मंजूरी की मुहर लगा दी।

ओलंपिक में भाग लेने पर भी इस सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। हालांकि इन खिलाड़ियों को नियुक्ति के 5 सालों के अंदर संबंधित आवश्यक शैक्षणिक डिग्री प्राप्त करनी होगी। इसको लेकर राज्य कैबिनेट ने बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली, 2023 को मंजूरी दे दी है। इस नियमावली के अंतर्गत सीधे-सीधे एसडीओ, डीएसपी समकक्ष पद पर विजेता खिलाड़ी बहाल हो सकेंगे। मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पाटलिपुत्र खेल परिसर मैं 9 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के उद्घाटन में इसकी घोषणा की थी। शुक्रवार को कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी।।

ओलंपिक और एशियन गेम्स में पदक पर कैसी नौकरी

ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक, रजत पदक या कांस्य पदक विजेता अथवा एशियन गेम्स कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने वाले को ग्रुप बी रैंक की नौकरी दी जाएगी। इन्हें पे बैंड 9300-34800, ग्रेड पे 5400 मिलेगा। ओलंपिक खेलों में भाग लेने अथवा एशियन गेम्स- कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक, कांस्य पदक विजेता को पे बैंड 9300-34800 ग्रेड पे 4600 की नौकरी मिलेगी।

नेशनल पर कैसी नियुक्ति

एशियन गेम्स-कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने अथवा नेशनल गेम्स-सीनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, रजत पदक विजेताओं को पे बैंड 9300-34800 ग्रेड पे 4200 की नौकरी दी जाएगी। नेशनल गेम्स-सीनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता अथवा जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण कांस्य पदक विजेता को पे बैंड 5200-20200, ग्रेड पे 1800 से 19 सौ की नौकरी मिलेगी। दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी यही अहर्ता प्रभावी होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

4 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

5 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

8 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

8 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

11 घंटे ago