खगड़िया सदर पीएचसी के प्रभारी और महिला हेल्थ ऑफिसर का एक आपत्तिजनक तस्वीर वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में पीएचसी के प्रभारी डॉ कृष्ण कुमार एक महिला कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर से फेस मसाज़ करवा रहे हैं. प्रभारी डॉ कृष्ण कुमार के आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद सिविल सर्जन ने दोनों के ऊपर शो कॉज नोटिस जारी किया है. डॉ कृष्ण कुमार छुट्टी पर चले गये हैं, जबकि महिला कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ने वीडियो वायरल नहीं करने की गुहार लगायी है.
जानकारी के अनुसार डॉक्टर और महिला हेल्थ ऑफिसर दोनों शादीशुदा हैं, लेकिन दोनों के बीच प्रगाढ़ संबंध हैं. जो तस्वीरें वाय़रल हुई हैं, उसमें भी दोनों काफी घुले-मिले नजर आते हैं. वीडियो में मसाज करते हुए महिला हेल्थ ऑफिसर यह कहते हुए दिखायी दे रही हैं कि प्लीज वीडियो मत बनाइए… फिर भी डॉ साहेब वीडियो बना रहे हैं.
बुधवार को जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, जिलके के स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गयी. सिविल सर्जन डॉ राम नारायण चौधरी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों अधिकारियों से पूछताछ की. उन्होंने दोनों अधिकारियों से कहा कि यह क्या है? क्यों ना आप दोनों के ऊपर कार्रवाई की जाए? सिविल सर्जन ने अपने पत्र में लिखा है कि आप दोनों की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जो पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है.
वीडियो और फोटो वायरल होते ही पीएचसी के प्रभारी डॉ कृष्ण कुमार अवकाश पर चले गये हैं. प्रभारी सीएस ने तीन दिनों के अंदर उनसे जवाब मांगा है. फिलहाल शो कॉज नोटिस के जवाब का इंतजार किया जा रहा है. जवाब के बाद अधिकारियों द्वारा दोनों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ताकि इसके बाद इस तरह की घटना को फिर से दोहराई ना जाए.
समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…
समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…
समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…