Bihar

मुजफ्फरपुर से रहस्यमयी ढ़ंग से गायब मधुबनी के DPO से’क्सटॉर्शन के शिकार, न्यू’ड वीडियो वायरल करने की मिल रही थी धमकी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मुजफ्फरपुर से रहस्यमयी ढंग से गायब हुए मधुबनी के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) राजेश कुमार मिश्रा सेक्सटॉर्शन के शिकार थे। उन्हें न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना अंतर्गत अयाचीग्राम मोहल्ला से वे रविवार से लापता हैं। डीपीओ राजेश मिश्रा दोपहर करीब डेढ़ बजे आवास से निकले। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। उनकी पत्नी अर्चना कुमारी ने उनके अपहरण की एफआईआर अहियापुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है।

पत्नी ने बताया कि राजेश मिश्रा के गायब होने की सूचना पर मधुबनी शिक्षा कार्यालय के कई कर्मचारी पहुंचे। उनसे पता चला कि वह बीते कुछ दिनों से सेक्सटॉर्शन के शिकार हो रहे थे। न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था। ब्लैकमेलर दो बार में 11 हजार और 21 हजार रुपये अपने खाते में मंगवा चुका था। अभी 50 हजार रुपये की और डिमांड कर रहा था। इसके लिए कॉल कर उन्हें धमकी दी जा रही थी। कॉल करने वाले खुद को क्राइम ब्रांच के अधिकारी बता रहे थे। उन्हें उठा लेने की धमकी दे रहे थे। पत्नी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर मोबाइल कॉल के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।

पत्नी ने बताया कि डीपीओ शनिवार देर शाम मधुबनी से घर पहुंचे। रविवार दोपहर में खाना खाकर पैदल ही घर से निकले। उन लोगों ने समझा टहलने जा रहे हैं। इसके बाद से वह गायब हो गए। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टॉवर लोकेशन से पता चला है कि डीपीओ जब घर से निकले तभी उनका एक मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। दूसरा मोबाइल बीबीगंज में बंद हुआ।

डीएसपी नगर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में गायब

डीपीओ बैरिया बस स्टैंड में पटना जाने वाली एक बस में बैठते हुए दिखे हैं। बस के नंबर से उसके चालक और खलासी से भी इस संबंध में पूछताछ कर पुष्टि कर ली गई है। डीपीओ राजेश कुमार मिश्रा मूलरूप से दरभंगा के लहेरियासराय के रहने वाले हैं। अयाचीग्राम में जमीन लेकर मकान बनाया है। उनकी पत्नी के अलावा दो पुत्र हैं।

पत्नी ने ब्लैकमेलर पर जताया अपहरण करने का शक

एफआईआर दर्ज कराने के साथ पत्नी अर्चना कुमारी ने आशंका जताते हुए कहा कि जिन लोगों से उन्हें धमकी मिल रही थी, उन्हीं लोगों ने उनको गायब किया होगा। पुलिस सेक्सटॉर्शन के लिए ब्लैकमेल करने वाले का सुराग लगा रही है। जिन खातों में रुपये मंगवाये गए हैं उसके धारक का भी सुराग लगाया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

9 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

15 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

21 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

22 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

22 घंटे ago